{"_id":"5eea742b8ebc3e433922c335","slug":"the-railway-will-break-the-wall-to-come-to-the-ambulance-the-ambulance-will-come-directly-on-the-platform-bareilly-news-bly4095699153","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस आने के लिए रेलवे तोड़ेगा दीवार, सीधे प्लेटफार्म पर आएगी एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस आने के लिए रेलवे तोड़ेगा दीवार, सीधे प्लेटफार्म पर आएगी एंबुलेंस
Thu, 18 Jun 2020 01:53 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
बरेली जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए प्लेटफार्म छह पर खड़े होंगे 11 आईसोलेशन कोच
विज्ञापन
इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
बरेली। जंक्शन पर आइसोलेशन कोच खड़े होने के मुद्दे पर बुधवार को इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एंबुलेंस को आईसोलेशन कोच तक पहुंचाने के लिए रास्ते की समस्या नजर आई। तय हुआ कि एंबुलेंस को आईसोलेशन कोच तक ले जाने के लिए रेलवे सेकेंड एंट्री के पास वाली दीवार को तोड़ेगा। जिसके बाद कोविड-19 मरीजों को लेकर एंबुलेंस सीधे प्लेटफार्म तक आएगी।
बुधवार को जंक्शन पर मुरादाबाद रेल मंडल के डीएनई कुलवंत सिंह और इज्जतनगर रेल मंडल के सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू अन्य अधिकारियों के साथ जंक्शन पर पहुंचे। सभी अधिकारियों ने प्लेटफार्म छह पर निरीक्षण किया जहां आईसोलेशन कोच खड़े होने हैं। कोच खड़े होने के बाद दिक्कत एंबुलेंस आने को लेकर है। शहर में संक्रमित मरीज मिलने पर एंबुलेंस लेकर सीधे सुभाषनगर में जंक्शन की सेकेंड एंट्री पर आएगी। यहां पर गेट से प्लेटफार्म छह पर ले जाने की दिक्कत है। दोनों मंडलों के अधिकारी काफी देर तक मंथन करते रहे। बाद में तय हुआ कि सेकेंड एंट्री के पास बने खंडहर रेलवे क्वार्टर के आगे बनी दीवार को तोड़कर जगह को समतल बनाया जाएगा, जहां से एंबुलेंस सीधे प्लेटफार्म छह पर पहुंचेगी। जहां से उतारकर कोविड-19 मरीजों को आईसोलेशन कोच में शिफ्ट किया जाएगा। गौरतलब है कि बुधवार को जंक्शन पर 11 आइसोलेशन कोच की ट्रेन एनईआर के प्लेटफार्म छह पर खड़ी होनी थी। 11 कोच की ट्रेन में दस आईसोलेशन कोच और एक मेडिकल स्टाफ के लिए कोच होगा। एंबुलेंस का रास्ता बनने के बाद जल्द ही आईसोलेशन कोच खड़े किए जाएंगे। जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि कोच आने के बाद ही दीवार के संबंध में निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण बरेली। जंक्शन पर आइसोलेशन कोच खड़े होने के मुद्दे पर बुधवार को इज्जतनगर और मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को एंबुलेंस को आईसोलेशन कोच तक पहुंचाने के लिए रास्ते की समस्या नजर आई। तय हुआ कि एंबुलेंस को आईसोलेशन कोच तक ले जाने के लिए रेलवे सेकेंड एंट्री के पास वाली दीवार को तोड़ेगा। जिसके बाद कोविड-19 मरीजों को लेकर एंबुलेंस सीधे प्लेटफार्म तक आएगी।