फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The 'Qul' ritual will be performed today at Urs-e-Saqlaini.

Bareilly News: उर्स-ए-सकलैनी में आज अदा की जाएगी कुल की रस्म

Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 17 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The 'Qul' ritual will be performed today at Urs-e-Saqlaini.
बरेली। विश्वविख्यात सूफी बुजुर्ग हजरत शाह मोहम्मद सकलैन मियां हुजूर के उर्स में पूरा माहौल रूहानी कैफियत से सराबोर है। बृहस्पतिवार को होने वाले कुल में शिरकत करने के लिए एक दिन पहले अकीदत का जज्बा लिए बुधवार को देश विदेश के जायरीन देर रात तक शहर पहुंचते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को उर्स कार्यक्रम की शुरूआत सुबह कुरआन ख्वानी से हुई। इसके बाद खानकाह शरीफ पर फातिहा ख्वानी की गई। दरगाह शरीफ पर तमाम अकीदतमंद चादरपोशी व गुलपोशी करते रहे। साहिबे सज्जादा शाह मोहम्मद गाजी मियां से मुलाकात कर दुआएं हासिल करने और बैत होने का भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन

जायरीन की सुविधा और व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए दरगाह उर्स इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी व वालंटियर्स जगह-जगह तैनात रहे। खानकाह के प्रवक्ता हमजा सकलैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को उर्स के पांचवें दिन पूर्वाह्न 11 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ उर्स का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक दलों ने की चादरपोशी

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, अनीस अहमद, डॉ. अनीस बेग, कदीर अहमद व पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना सहित पार्टी के अन्य प्रतिनिधियों ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की। बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान ने दरगाह पहुंचकर चादरपोशी की और सज्जादानशीन गाजी मियां से मुलाकात की। बसपा के जिलाध्यक्ष डॉ. हसरत अली समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व प्रतिनिधिगण भी दरगाह पहुंचे और चादरपोशी की।

वाहनों के लिए बनाई गईं पार्किंग
उर्स-ए-सकलैनी में देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले जायरीन के निजी वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वाहनों को सिविल लाइंस के बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान, गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मैदान तथा कोहाड़ापीर स्थित केडीएम इंटर कॉलेज मैदान में पार्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed