फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The public had entered the house clutching beaten Sohde

घर में घुसे शोहदे को पब्लिक ने पकड़कर पीटा

Wed, 16 Dec 2015 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 16 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
The public had entered the house clutching beaten Sohde
बरेली।
विज्ञापन
फोन पर लड़की को तंग करने के बाद शोहदा उसके घर में घुस आया और छेड़छाड़ की। लड़की के शोर मचाने पर आसपास लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी इलाके के मोहल्ला सूफी टोला निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी भांजी को रामपुर के स्वार कस्बे का रहने वाला नदीम पुत्र शफीक फोन पर काफी समय से परेशान करता था। लड़की के फोन पर अश्लील बातें कर उसे धमकी भी देता था। ऊंची पहुंच की बात कहते हुए वह लड़की को कार्रवाई करने की बात पर डराता रहता था। इस पर लड़की ने डर से फोन बंद कर लिया। इस व्यक्ति ने बताया कि नदीम ने उनका नंबर हासिल करके उन्हें गोलियां देनी शुरू कर दीं और भांजी के बारे में अश्लील एसएमएस भेजे। यही नहीं नदीम ने व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो और मैसेज नाते रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजे और मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे नदीम अपने एक अन्य साथी के साथ लड़की के घर में घस आया और छेड़छाड़ करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और नदीम की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर बारादरी मुहम्मद कासिम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे बुधवार को जेल भेजा जाएगा।
-------------------------------------------------------
चौथी की छात्राओं को छेड़ता था टीचर, स्कूल ने निकाला
- घर शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने भी दी फेल करने की धमकी
- स्कूल प्रबंधन के आग्रह करने पर अभिभावक ने तहरीर वापस ली
- पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहकर टीचर को थाने से छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। प्राइवेट स्कूल में हिन्दी का टीचर पिछले एक माह से कक्षा चार की दो छात्राओं से छेड़छाड़ करता रहा। मंगलवार को जब टीचर ने सीमा लांघी तो बच्चियों ने प्रिंसिपल से शिकायत की। प्रिंसिपल ने भी घर पर शिकायत करने पर उन्हें फेल करने की धमकी दे दी। फिर भी साहस जुटाकर बच्चियों ने अभिभावकों को आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को थाने में बैठा लिया। बचाव में आए स्कूल प्रबंधन ने उसे हटाने का आश्वासन देते हुए अभिभावकों से कार्रवाई न करने का आग्रह किया। इस पर परिवार वाले मान गए और आरोपी को थाने से छोड़ दिया गया।
प्रेमनगर इलाके के जाटवपुरा में स्थित प्राइवेट स्कूल में एक तहसील कर्मी और दूसरे पेट्रोल पंप के सेल्समैन की बेटी कक्षा चार में पढ़ती हैं। दोनों बच्चियाें ने मंगलवार दोपहर तीन बजे घर पहुंचकर शिकायत की कि हिंदी के टीचर उन्हें पिछले एक महीने से छेड़ते हैं। बच्चियों का आरोप है कि टीचर ने मंगलवार को भी उनसे छेड़छाड़ की। इस पर दोनों बच्चियों के अभिभावक काफी संख्या में लोगों के साथ देर शाम थाना प्रेमनगर पहुंचे और टीचर के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कर्मचारी नगर में रहने वाले टीचर को थाने बुलाकर बैठा लिया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन के लोग भी थाने पहुंच गए और अभिभावकों को स्कूल की बदनामी का वास्ता देकर कार्रवाई न करने का आग्रह किया। एक बच्ची की मां ने बताया कि प्रबंधन ने टीचर को स्कूल से हटाने की बात कही इस पर उन्होंने कार्रवाई नहीं की और सभी लोग अपने घर लौट गए। आरोपी टीचर को भी थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पहले बोले तहरीर मिल गई बाद में कहा नहीं मिली
जब बच्चियों के साथ आए लोग थाने में मौजूद थे, तब इंस्पेक्टर प्रेमनगर से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि तहरीर मिल गई और थाने में रखी है। वह थोड़ा बाहर हैं। इसके बाद जब मामले में समझौता हो गया तो इंस्पेक्टर ने बताया कि अभिभावक कार्रवाई ही नहीं चाहते थे और न ही उन्होंने कोई तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने नहीं की छेड़छाड़
आरोपी टीचर का कहना है कि वह हिन्दी पढ़ाते हैं और कक्षा चार में एक सप्ताह से ही हिन्दी पढ़ा रहे थे। आरोप लगाने वाली एक बच्ची को हिन्दी बिल्कुल नहीं आती है, इसलिए वह उसको झुककर कुछ बता रहे थे। तभी पीछे वाली छात्रा ने शोर मचा दिया कि वह उसे छेड़ रहे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed