फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The proposal of six-lane bypass route bigger than satellite reached the government

Bareilly News: सेटेलाइट से बड़ा बाईपास मार्ग को सिक्सलेन का प्रस्ताव शासन पहुंचा

Tue, 06 Jun 2023 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
The proposal of six-lane bypass route bigger than satellite reached the government
बरेली। सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक 11.32 किलोमीटर मार्ग सिक्सलेन करने के लिए 301 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने प्रमुख सचिव (पीडब्ल्यूडी) से बातचीत कर बजट मंजूर कराने के लिए पैरवी की है। सड़क सिक्सलेन बनती है तो हवाई अड्डे तक का आवागमन आसान होगा। पीलीभीत, टनकपुर की ओर भी सफर को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

सेटेलाइट से बड़ा बाईपास मार्ग पर 24 घंटे में 25 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। बड़ा बाईपास के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का बरेली-सितारगंज मार्ग शुरू हो जाता है। इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए बजट मंजूर हो चुका है। टेंडर भी हो गए हैं। आने वाले कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल सेटेलाइट से बड़ा बाईपास तक के मार्ग का अधिकतर हिस्सा खस्ताहाल है और अभी सिर्फ टूलेन है। इस मार्ग पर हवाई अड्डा समेत कई प्रमुख संस्थाएं। यह मार्ग पीलीभीत होतेे हुए यूपी को उत्तराखंड से जोड़ता है। मंडलायुक्त ने मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत बताई। बजट आवंटित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिक्सलेन पर होगी हरियाली, रोशनी के बीच से गुजरेंगे वाहन
मार्ग पर तीन मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा। इसके बीच पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा। अंडर ग्राउंड केबल डालकर पूरे मार्ग पर रोशनी की जाएगी। लखनऊ की तर्ज पर मार्ग के दोनों ओर आरसीसी यटिलिटी ड्रेन बनेगी। इसी ड्रेन में बिजली और संचार सेवाओं से संबंधित केबल सुरक्षित पड़े रहेंगे। यदि कोई फाॅल्ट होता है तो सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनों तरफ एक-एक मीटर चौड़ाई में आरसीसी इंटरलॉक टाइल्स लगाई जाएंगी। सभी पुलिया चौड़ी की जाएंगी।


सात वर्ष से हो रही सड़क चौड़ीकरण की मांग
इस मार्ग को चौड़ा करने की मांग सात वर्ष से लगातार की जा रही है। रुहेलखंड विश्वविद्यालय, एअरफोर्स स्टेशन अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान और रामगंगा आवासीय परियोजना इसी परिक्षेत्र में है। मार्ग का चौड़ीकरण न होने से सुगम यातायात में दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ स्थानों पर इस मार्ग पर अवैध कब्जे हैं।


इस मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत है। इस मार्ग को फोरलेन करने के लिए वित्तीय स्वीकृति 2022-33 में हुई थी, लेकिन बजट नहीं जारी हो सका था। अब सिक्सलेन के प्रस्ताव पर विभाग अमल करेगा। इस विषय में शासन भी गंभीर है।

संजय कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी

सिक्सलेन मार्ग के लिए एस्टीमेट तैयार बाईपास योजना में शासन को भेजा गया। मंजूरी के बाद काम शुरू होगा। इसके बनने से शहर के विकास को विस्तार मिलेगा। -नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article