{"_id":"67d9d99b48a34dafbf0ae12e","slug":"the-process-of-transfer-of-police-station-started-sp-got-the-measurement-done-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-557-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: थाना स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू, एसपी ने कराई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: थाना स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू, एसपी ने कराई पैमाइश
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। शासन के निर्देश पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने मंगलवार को थाने के निर्माण के लिए कस्बा में शाही रोड पर स्थित सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। राजस्व टीम को बुलाकर पैमाइश भी कराई। राजस्व टीम बुधवार को इसकी रिपोर्ट एसपी ग्रामीण को सौंपेगी, जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद शासन से बजट पास होगा।
बता दें कि कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बंद पड़ी रबर फैक्टरी के पास सुनसान क्षेत्र में पुलिस थाना है। यहां आने-जाने में फरियादियों को दिक्कत होती है। आवास की व्यवस्था नहीं होने से पुलिसकर्मियों को भी थाने से दूर किराये पर रहना पड़ता है। इसका संज्ञान लेकर शासन ने सिंचाई विभाग की भूमि पर थाने का निर्माण प्रस्तावित करने के निर्देश दिए हैं। संवाद