फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The process of termination of service of 165 contract drivers-operators started

Bareilly News: संविदा के 165 चालक-परिचालकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू

Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 22 May 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
The process of termination of service of 165 contract drivers-operators started
बरेली। रोडवेज प्रबंधन ने संविदा के 165 चालक और परिचालकों की सेवा समाप्ति की प्रकिया शुरू कर दी है। लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे इन चालक-परिचालकों को पहले ही अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। रोडवेज के तीन सौ से ज्यादा संविदा चालक और परिचालक काफी समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। चालक-परिचालकों की कमी के कारण कई बार बसों का संचालन भी गड़बड़ा रहा है। पिछले दिनों 171 चालक परिचालकों को नोटिस दिया गया था। इनमें से छह की संविदा शनिवार को समाप्त कर दी गई। अब शेष 165 चालक-परिचालकों की संविदा समाप्ति की कार्रवाई की जा रही है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि गैरहाजिर चालक-परिचालकों की संविदा समाप्ति के बाद नई नियुक्तियां की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन


---------------------------
विज्ञापन

बिना वर्दी नहीं मिलेगी रोडवेज चालक-परिचालकों को ड्यूटी
बरेली। रोडवेज की जीएम टेक्निकल और बरेली रीजन के नोडल अधिकारी श्याम बाबू ने के निरीक्षण के बाद मुख्यालय आरएम समेत रीजन के सभी एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों को स्पष्ट कहा गया है कि बिना वर्दी के किसी भी चालक और परिचालक को ड्यूटी पर न भेजा जाए। चेकिंग के दौरान सचल दल भी यह देखेंगे के चालक परिचालक वर्दी में हैं या नहीं। इस संबंध में रिपोर्ट भी अधिकारियों को देंगे। पिछले सप्ताह बरेली डिपो की एसी बस में आग लग गई थी। इस बस के चालक और परिचालक वर्दी में नहीं थे। दो दिन पहले नोडल अधिकारी को भी निरीक्षण के दौरान चालक-परिचालक वर्दी में नहीं मिले थे। इस दौरान टाइम कीपर के खिलाफ जुर्माना की कार्रवाई भी की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed