फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The prisoner was sent to Shahjahanpur without any demand, the jailer got into trouble

Bareilly News: बंदी को बिना तलबी के भेज दिया शाहजहांपुर, जेलर फंसे

Sat, 12 Jul 2025 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The prisoner was sent to Shahjahanpur without any demand, the jailer got into trouble
बरेली। जिला जेल (केंद्रीय कारागार) के जेलर सुशील वर्मा मनमाना आदेश करके फंस गए हैं। उन्होंने राजीव शर्मा नाम के बंदी को बिना कोर्ट की तलबी के शाहजहांपुर कोर्ट भेज दिया। शिकायत पर मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली जिला जेल में बंद रहे बंदी राजीव शर्मा के सिलसिले में यह जांच शुरू की है। राजीव शर्मा शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है जो रिमांड के आधार पर बरेली जिला जेल में आया था। यहां उसकी रिमांड अवधि 26 जून तक बढ़ा दी गई थी। बिना किसी कोर्ट की तलबी के जेलर सुशील वर्मा ने बंदी राजीव शर्मा को 23 जून को शाहजहांपुर भेज दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने सुशील वर्मा से इस बारे में स्पष्टीकरण तलब किया कि बिना किसी कोर्ट के आदेश या तारीख के बंदी को करीब दो सौ किमी क्यों भेजा गया। इस दौरान उसने किससे मुलाकात की? उसने क्या गतिविधि की? इस बारे में जेलर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। बस इतना बताया कि बरेली जेल में बंदी की रिमांड अवधि खत्म हो गई थी। कोर्ट ने इस स्थिति को संदेहास्पद मानकर मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश मिले हैं। संबंधित जेलर या विभाग को इस बारे में पक्ष रखना हो तो 22 जुलाई को उनके कार्यालय में आकर अपनी बात कह सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed