फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The principal kept harassing the student for one and a half years, did not stop harassing her even after changing the school

Bareilly News: छात्रा से डेढ़ साल तक छेड़खानी करता रहा प्रधानाचार्य, स्कूल बदलने पर भी नहीं छोड़ा पीछा

Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
The principal kept harassing the student for one and a half years, did not stop harassing her even after changing the school
मीरगंज। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा ने एक इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य पर छेड़खानी करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शीशगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दस दिन पहले प्रधानाचार्य ने भी छात्रा के परिजनों पर कॉलेज में आकर गाली-गलौज व मारपीट करने की रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन


छात्रा ने शीशगढ़ थाना प्रभारी को बताया कि क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में उसने सत्र 2023-24 में दाखिला लिया था। चार-पांच महीने के बाद काॅलेज के प्रधानाचार्य राहुल देव ने उसे अपने दफ्तर में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। विरोध पर उसे धमकाते हुए कॉलेज के बाहर आकर मिलने के लिए कहा। प्रधानाचार्य करीब डेढ़ वर्ष तक छात्रा से छेड़खानी करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने वहां से अपना नाम कटवाकर दूसरे काॅलेज में दाखिला ले लिया। आरोपी ने छुट्टी के बाद उसके काॅलेज जाकर छेड़खानी शुरू कर दी। इस बीच पीड़िता अवसाद का शिकार हो गई। इलाज के कुछ माह बाद जब वह सात अगस्त को दोबारा काॅलेज गई तो आरोपी ने वहां आकर फिर छेड़खानी कर दी। इससे परेशान छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दस दिन पहले छात्रा के माता-पिता शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी प्रधानाचार्य ने गाली-गलौज करते हुए पीटकर उसकी मां के कपड़े तक फाड़ दिए। पीड़िता थाने गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। छात्रा ने इसकी शिकायत सीओ बहेड़ी से की तो उनके आदेश पर शीशगढ़ पुलिस ने रविवार को आरोपी प्रधानाचार्य राहुल देव के खिलाफ छेड़खानी व पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।

दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, होगी जांच

प्रभारी निरीक्षक शीशगढ़ हरेंद्र सिंह ने बताया कि दस दिन पहले छात्रा के परिजनों पर काॅलेज में गाली-गलौज एवं अभद्रता करने का मामला पंजीकृत किया गया है। अब छात्रा की तहरीर पर काॅलेज के प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दोनों मामलों की विवेचना की जा रही है। जो सही होगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed