फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The principal found teachers marking their attendance on biometrics before time.

Bareilly News: प्राचार्य को समय से पहले बायोमीट्रिक पर हाजिरी लगाते मिले शिक्षक

Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The principal found teachers marking their attendance on biometrics before time.
बरेली। बरेली कॉलेज में एक नवंबर से ऑनलाइन (बायोमीट्रिक) हाजिरी प्रणाली लागू होने के बाद प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने सोमवार सुबह इसका प्रभाव जानने के लिए निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कुछ शिक्षक समय से पहले बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाते मिले। प्राचार्य ने उन्हें निर्धारित समय पर ही हाजिरी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्राचार्य सुबह 8:30 बजे बायोमीट्रिक मशीन के पास पहुंचे। इस दौरान कई ऐसे शिक्षक बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगा रहे थे, जिनकी कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी, जबकि नियम के अनुसार शिक्षकों को अपनी कक्षाओं के समय के अनुसार ही कॉलेज आना और बायोमीट्रिक हाजिरी लगानी है। हाजिरी लगाने के बाद ही उन्हें कॉलेज में कम से कम छह घंटे पूरे करने के बाद ही वापस बायोमीट्रिक लगाकर घर जाने की अनुमति है। इसके बाद प्राचार्य बीकॉम विभाग पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कक्षा में चल रही पढ़ाई और विद्यार्थियों की उपस्थिति को देखा। प्राचार्य ने बताया कि कक्षाएं ठीक ढंग से चलती मिलीं। कॉलेज प्रशासन नई ऑनलाइन हाजिरी के नियम को लेकर गंभीर है और यह सुनिश्चित करना चाहता है कि शिक्षक समय पर कॉलेज आएं और अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करें, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed