{"_id":"614f826c8ebc3e2be51cb3dd","slug":"the-power-cable-was-removed-from-the-drain-but-the-camera-cable-is-still-there-bareilly-news-bly4608074136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले से बिजली की केबल हटाई पर कैमरे की केबल अब भी वहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले से बिजली की केबल हटाई पर कैमरे की केबल अब भी वहीं
विज्ञापन
नाले के भीतर से होकर जाती केबल।
डलाव वाली मठिया में नाले में केबल डालने की खबर पर पहुंची नगर निगम की टीम
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में धांधली का यह हाल है कि शर्तों को खुले तौर पर अनदेखा किया जा रहा है। नाले में डाली गई बिजली की केबल तो शनिवार को हटा दी गई लेकिन कैमरों की केबल को वहीं छोड़ दिया। दोनों केबल अंडरग्राउंड बिछाई जानी हैं लेकिन दूसरी केबल न हटाने के पीछे मशीन उपलब्ध न होने का बहाना बनाया जा रहा है।
बिहारीपुर में डलाव वाली मठिया पर नाले में केबल डालने की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार सुबह से नगर निगम का अमला सक्रिय हो गया। मुख्य अभियंता संजय सिंह शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे। नाले में केबल डाल रहे लोगों की फटकार लगाने के बाद तुरंत टीम लगाकर नाले से बिजली की केबल बाहर निकाली गई और उसे दूसरी जगह पर बिछाया गया। हालांकि चीफ इंजीनियर के लौटने के बाद ठेकेदार ने सीसीटीवी कैमरे की केबल को नाले में छोड़ दिया।
आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन ठेकेदार नहीं माना। नाले की दीवार में क्लिप लगाकर केबल को पानी के बहाव से थोड़ा ऊपर जरूर करा दिया। मुख्य अभियंता संजय सिंह ने बताया केबल बिछाने के लिए रोड कटिंग मशीन उपलब्ध नहीं है, इस कारण दूसरी केबल नाले से नहीं निकाली जा सकी। जैसे ही मशीन उपलब्ध होगी, दूसरी केबल को भी वहां से हटा दिया जाएगा।