फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police station in-charge arrived to threaten the moneylender.

Bareilly News: सूदखोर की पैरवी में चौकी प्रभारी पहुंचे धमकाने

Sat, 07 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The police station in-charge arrived to threaten the moneylender.
बिशारतगंज/गुलड़िया। अलीगंज थाना क्षेत्र की एक चौकी के प्रभारी पर सूदखोर की पैरवी में महिला को हड़काने का आरोप लगा है। मामले में अब एसएसपी कार्यालय में शिकायत की गई है।
विज्ञापन


एक गांव की धर्मवती ने पत्र में कहा है कि उनके बेटे ने 20 महीने पहले अपने बहनोई के इलाज के लिए गांव के ही सूदखोर से 70 हजार रुपये कर्ज लिया था। इसका भुगतान बेटे ने 20 महीने में एक लाख 46 हजार देकर कर दिया। सूदखोर अब भी 30 हजार रुपये और लेने पर अड़ा है। कई बार पंचायत भी हो चुकी है। धर्मवती का आरोप है कि दो दिन पहले सूदखोर और उसकी पत्नी ने उन्हें पकड़कर पीट दिया। महिला ने थाने में शिकायत की तो अगले दिन एक चौकी प्रभारी उनके घर आ धमके और महिला को ही सूदखोर को रकम देने के लिए धमकाने लगे। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बताया कि थाना व चौकी प्रभारी से इस मामले में जानकारी करके कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed