{"_id":"687819f1d2775b8d940e4bdf","slug":"the-pole-was-installed-without-taking-noc-now-why-should-the-farmers-pay-the-budget-for-shifting-bareilly-news-c-4-bly1015-683156-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एनओसी लिए बिना लगाया खंभा, अब किसान क्यों दें शिफ्टिंग का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एनओसी लिए बिना लगाया खंभा, अब किसान क्यों दें शिफ्टिंग का बजट
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में नवाबगंज के पंडरी नौमहला गांव निवासी किसान छेदालाल गंगवार ने खेत के पास लगा खंभा हटाने के नाम पर 49,924 रुपये का एस्टीमेट थमाने का मुद्दा उठाया। सीडीओ देवयानी ने बिजली निगम के अभियंता से पूछा कि आपने खंभा लगाते समय किसान से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) लिया था? अभियंता ने ऐसा नियम नहीं होने की बात कही तो सीडीओ ने सवाल दागा कि सड़क के किनारे लाइन बिछाते समय संबंधित विभाग से एनओसी क्यों ली जाती है? इस पर अभियंता निरुत्तर हो गए। इसके बाद सीडीओ ने किसान से एक भी रुपया लिए बिना खंभ शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
किसान दिवस में खाद की कमी, बिजली कटौती, छुट्टा पशुओं से नुकसान, केसीसी में दिक्कत और अवैध कब्जों के मुद्दे छाए रहे। बहेड़ी के पुरैनाताल गांव के पृथ्वी सिंह ने तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का मुद्दा उठाया। शाहपुर डाडी बहेड़ी के सीतराम ने किसान क्रेडिट कार्ड से लिए गए ऋण पर अधिक ब्याज वसूलने की शिकायत की। कल्यानपुर दमखोदा के शांतिपाल, बहेड़ी के गौटिया संतोष के धनीराम ने छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठाया।
खाद की कालाबाजारी को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी
कई किसानों ने निजी विक्रेताओं पर यूरिया-डीएपी के साथ अन्य उत्पाद को लेने के लिए विवश करने व अधिक मूल्य पर बिक्री का आरोप लगाया। इस पर जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने कहा कि 13 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित और छह के निरस्त कर चुकी हैं। एक पर एफआईआर दर्ज कराई है। सीडीओ के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए। कहा कि कंट्रोल रूम में 8126423416 के साथ उनके खुद के नंबर 7839882599 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
जल निगम के अभियंता को कारण बताओ नोटिस
दमखोदा ब्लॉक के लबेदी गांव के वीरेंद्र सिंह ने सीडीओ को बताया कि जल निगम ने पाइप लाइन बिछाने के चक्कर में उनके गांव की सभी सीसी रोड तोड़ दी हैं। एक साल से काम भी बंद है। सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इस पर सीडीओ ने जल निगम के अधिशासी अभियंता को तलब किया तो वह गैर हाजिर मिले। जिस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश सीडीओ ने दिए। अभियंता के अधीनस्थ से कहा कि जिन गांवों के रास्ते ठीक कराए गए हैं, उन गांवों की सूची दो। विकास भवन की टीम सत्यापित करेगी।