फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The play 'The Last Story' shows the parallel between Bhopal and family tragedy

Bareilly News: भोपाल और पारिवारिक त्रासदी को समानांतर दर्शाता है नाटक द लास्ट स्टोरी

Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
The play 'The Last Story' shows the parallel between Bhopal and family tragedy
बरेली। लोक खुशहाली सभागार के थिएटर अड्डा में चल रहे रंगालय एकेडमी ऑफ आर्ट एंड कल्चर के थिएटर फेस्ट के पांचवें दिन दर्पण थिएटर दिल्ली के कलाकारों ने नाटक ‘द लास्ट स्टोरी’ का मंचन किया। इस नाटक की कहानी भोपाल और पारिवारिक त्रासदी को समानांतर रूप से एक प्लेटफॉर्म पर दर्शाती है।
विज्ञापन

राघव मिश्रा की ओर से लिखित एवं निर्देशित नाटक में सन 2003 भीड़भाड़ से कोसो दूर एक नगरी के ऊपरी मंजिल पर कमरे में पड़े हुए कुछ मुड़े कागज और किताबों के बीच एक बेचैन शख्स जो लेखक है। वह दर्शकों को बताता है कि उसकी हर शाम इन्ही पन्नों के साथ गुजरती है। कई कहानियों के भंवर में फंसा लेखक उन्हीं कहानियों को एक-एक कर मंच पर प्रदर्शित करता हुआ अपनी अंतिम कहानी का अंत ढूंढने की कोशिश कर रहा है। वो 35 साल का शख्स का एक ही मकसद कि जैसे कहानी का अंत पाकर उसे सब कुछ मिल जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी कहानी 1975 से शुरू होकर 1984 तक भोपाल की हांफती गलियों से निकलकर सन 2003 तक के अर्ध आधुनिक युग तक की कथा कहती है। एक अमीर परिवार और रिश्तों की कसौटी का लेखा जोखा। साथ ही भोपाल त्रासदी का कहर। निर्देशक ने नाटक में भोपाल त्रासदी और परिवारिक त्रासदी को समानांतर चलाकर अनूठा प्रयोग किया। पूर्व में कार्यक्रम का शुभारंभ अमिता अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. एम खान ने किया। थिएटर फेस्ट के संयोजक शैलेंद्र आजाद ने बताया कि प्रयागराज की टीम, माध्यम नाट्य संस्थान की ओर से नाटक ‘हड़प्पा हाउस’ का मंचन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed