फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The play gave words to the silence between father and son.

Bareilly News: पिता-पुत्र के बीच के मौन को नाटक ने दिए शब्द

Sun, 29 Mar 2026 03:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 29 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
The play gave words to the silence between father and son.
बरेली। विंडरमेयर थिएटर में शनिवार की शाम भावनाओं के नाम रही, जहां मुंबई की उजागर ड्रामेटिक एसोसिएशन की ओर से प्रस्तुत एकल नाटक पापा पेंटर ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. ब्रजेश्वर सिंह के आमंत्रण पर आयोजित इस नाटक ने 90 के दशक की यादों को ताजा करते हुए पिता और पुत्र के बीच के उस मौन को शब्द दिए, जो अक्सर पीढ़ियों के अंतराल में कहीं खो जाता है।
विज्ञापन

विजय अशोक शर्मा के लिखित और अभिनीत यह नाटक राजस्थान के एक छोटे से गांव से शुरू होकर गुवाहाटी और बंगलूरू जैसे बड़े शहरों तक के सफर की कहानी है। नाटक में पलायन के दर्द के साथ-साथ परंपराओं से जुड़े पिता और आधुनिकता में पले-बढ़े बेटे के बीच के अनकहे रिश्तों को बेहद संजीदगी से उकेरा गया।
विज्ञापन

मंच पर शक्तिमान, दूरदर्शन, साइकिल की घंटी और राशन कार्ड जैसे प्रतीकों का प्रयोग कर दर्शकों को उस दौर की याद दिला दी गई, जब जीवन की रफ्तार आज जैसी भागदौड़ भरी नहीं थी। हिंदी और राजस्थानी भाषा के सुंदर मिश्रण वाले इस नाटक का निर्देशन अजीत सिंह पलावत ने किया, जबकि अतिशय अखिल के लाइव म्यूजिक ने प्रस्तुति में प्राण फूंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed