फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The plaster of the lintel fell on a woman sleeping in the room and she died

Bareilly News: कमरे में सो रही महिला पर गिरा लिंटर का प्लास्टर, मौत

Mon, 14 Jul 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The plaster of the lintel fell on a woman sleeping in the room and she died
आंवला। नेत्रवती का फाइल फोटो-स्वजन
आंवला। थाना क्षेत्र के गांव अजुध्या में रविवार दोपहर दो बजे कमरे में सो रही 52 वर्षीय महिला नेत्रवती के ऊपर छत की लिंटर का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन महिला को लेकर सरकारी अस्पताल पहुुंचे तो यहां मौजूद चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति ओमप्रकाश ने बताया कि उनको दो बेटियां व एक बेटा है। सभी की शादी हो चुकी है। बेटा घर से बाहर रहकर नौकरी करता है। रविवार दोपहर वह घर से बाहर थे और उनकी पत्नी नेत्रवती कमरे में अकेले सो रही थी। तभी उनके सीने पर ईंटों के लिंटर का प्लास्ट का मलबा गिर गया। ग्रामीणों के अनुसार यह कई साल पुराना था। वहीं, सूचना पर राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed