{"_id":"676caeee16e8f29d500998ad","slug":"the-place-which-was-brightened-a-day-ago-is-now-filled-with-garbage-bareilly-news-c-4-lko1064-548658-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक दिन पहले जिस जगह को चमकाया, वहां अब कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक दिन पहले जिस जगह को चमकाया, वहां अब कूड़े का ढेर
Thu, 26 Dec 2024 10:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली। डिप्टी सीएम के जाते ही एक दिन में ही शहर की व्यवस्था चरमरा गई। सड़कों पर अतिक्रमण होने के साथ ही खाली भूखंडों पर कूड़े और गोबर के ढेर लग गए। जिस इलाके से नगर निगम ने कूड़े का नामोनिशान मिटा दिया था, वहां से अब निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगर निगम के अफसर और सफाई टीम छुट्टी मना रही है।
डिप्टी सीएम के दौरे के मद्देनजर प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने एयरफोर्स स्टेशन से लेकर सेटेलाइट, श्यामगंज, सर्किट हाउस, सूद धर्मकांटा रोड व कलक्ट्रेट रोड को चमका दिया था। इन सड़कों पर अतिक्रमण पर भी डंडा चला था। बुधवार को वहां के हालात बदल गए। सेटेलाइट पर जिस भूखंड से कूड़ा साफ कर चूना डाला गया था, वहां कचरे के साथ-साथ गोबर का ढेर लग गया। वाहनों ने सड़क घेर ली। पुलिस ने भी इनको हटाने की जहमत नहीं उठाई। धर्मकांटा रोड पर फिर जाम की स्थिति बन गई है। जिन दुकानों और खोखों को हटवाया गया था, वे अपनी जगह पर आ गए हैं। दुकानदारों ने काउंटर को बाहर निकालकर सड़क को घेर लिया है।
वीवीआईपी मूवमेंट के तहत अभियान चलाया गया था। इन इलाकों को फिर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। पुलिस व नगर निगम दोनों ही विभागों को संयुक्त रूप से अतिक्रमण रोकना होगा। - राजवीर सिंह, अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी