फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The person who got the job by taking three lakhs sent to jail

Bareilly News: तीन लाख लेकर नौकरी लगवाने वाले आरोपी को भेजा जेल

Mon, 01 Jul 2024 06:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
The person who got the job by taking three lakhs sent to jail
मीरगंज। तीन लाख रुपये लेकर सीआरपीएफ रामपुर में माली के पद पर नौकरी लगवाने के आरोपी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बहरोली निवासी प्रेमवती उर्फ प्रीति से उसके पति की सीआरपीएफ रामपुर में माली के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर मीरगंज थाने के गांव खमरिया आजमपुर निवासी हरीश कुमार एवं सिरौली निवासी विजयपाल उर्फ सुरेश ने तीन लाख रुपये तीन बार में चार जून 2020 को लिए थे, जब काफी दिन तक नौकरी नहीं लगी तो पीड़िता आरोपी के गांव पैसे वापस मांगने गई, तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

एसएसपी बरेली से शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी और एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रभारी निरीक्षक मीरगंज कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम आरोपी विजयपाल उर्फ सुरेश को नल नगरिया तिराहे से दबोच लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed