फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The performance of the student council workers

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Jan 2016 02:05 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 08 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
The performance of the student council workers
बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित 32 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता दुष्यंत गौड़ के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। विद्यार्थी परिषद के विभू शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में शिक्षा की बुरी स्थिति है। दुष्यंत गौड़ ने कहा कि परिषद मांग करती है कि समय-समय पर पाठ्यक्रम बदलते रहना चाहिए, जिससे वर्तमान समय के हिसाब से छात्र विषयों को पढ़ सकें। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति में फैले फर्जीवाड़े को भी प्रदेश सरकार को खत्म करना चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई कि प्रदेश सरकार की ओर से माध्यमिक शिक्षा में सपुस्तक परीक्षा प्रणाली लागू करने के प्रयास को तत्काल रोका जाए। शोध की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य के सभी शोध छात्रों को एक हजार मासिक छात्रवृत्ति दी जाए, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश और परीक्षा शुल्क में समान शुल्क लागू हो, विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन के साथ ही ऑफलाइन व्यवस्था दिल्ली विश्वविद्यालय की तर्ज पर लागू किये जाने समेत 32 मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अमन सक्सेना, अभय चौहान, सुमित सैनी, अभिषेक सैनी, नितेश पाल, ओम सागर, मनोज यादव, शिवांशु अवस्थी, सुधीर कुमार, स्पर्श, निखिल श्रीवास्तव, शोभित, सजल शर्मा, विशाल, मयंक रस्तोगी, गौरव शर्मा, सचिन सरन, शिवम गुप्ता, संजू पाल, ब्रजेश राठौर, राम सरन, मुकेश कुमार आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed