{"_id":"61c6208e4ce02b55c42c22d2","slug":"the-party-s-permission-will-be-given-only-if-the-kovid-protocol-is-followed-bareilly-news-bly4703048189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड प्रोटोकॉल का पालन होने पर ही मिलेगी पार्टी की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड प्रोटोकॉल का पालन होने पर ही मिलेगी पार्टी की अनुमति
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मानवेंद्र सिंह ने शासन के दिशानिर्देश के तहत उत्सवों के आयोजन की अनुमति देने का दिया आदेश
सीएमओ, मजिस्ट्रेट, पुलिस की गठित होगी समिति, रिपोर्ट पर एडीएम सिटी देंगे अनुमति
बरेली। कोरोना के मामले बढ़ने के बाद संभावित तीसरी लहर की रोकथाम की कवायद तेज हो गई है। डीएम मानवेंद्र सिंह ने शासन से जारी दिशानिर्देश को जिले में प्रभावी कर दिया है। इनके सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है। इसके अलावा क्रिसमस और नए साल पर आयोजित होने वाले उत्सव/पार्टियों के लिए तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट पर ही अनुमति देने को कहा है।
डीएम मानवेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि क्रिसमस और नववर्ष पर कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है। होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, क्लब को उत्सव की अनुमति देने से पहले कोविड प्रोटोकाल और शासन की गाइडलाइन का पालन कराया जाना बेहद जरूरी है। आयोजन की अनुमति मुख्य चिकित्साधिकारी, संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की टीम के जांच करने के बाद एडीएम सिटी की ओर से दी जाएगी। डीएम के निर्देश पर बाजारों में साप्ताहिक बंदी और रात्रि कर्फ्यू के आदेश को भी कड़ाई से लागू कराया जा रहा है।
उधर, कोविड संदिग्ध मरीजों की ट्रैंकिंग के लिए आरआरटी को सक्रियता से कार्य करने को कहा गया है। साथ ही, सैंपलिंग और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि संक्रमित को ट्रेस कर उसे आइसोलेट कर संक्रमण के प्रसार से लोगों को बचाया जा सके। आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने लोगों से कोरोना संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराने की अपील लोगों से की है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वार्ड में भर्ती हुआ ब्रिटेन से लौटा संक्रमित युवक
शुक्रवार को ब्रिटेन से बरेली आया युवक कोरोना संक्रमित मिला था। बृहस्पतिवार देर शाम पॉजिटिव रिपोर्ट की जानकारी मिलने की वजह से उसे कोविड अंतरराष्ट्रीय वार्ड में भर्ती नहीं किया जा सका था। शुक्रवार को युवक से संपर्क कर उसे दोपहर में तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के अंतरराष्ट्रीय वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. गौतम ने बताया कि युवक का सैंपल जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजा जा चुका है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि वह कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित है या नहीं।
शासन ने कहा कोविड हेल्पडेस्क जरूरी, बरेली में लापता
कोरोना के मामले लगातार मिलने के बावजूद बरेली के कई सरकारी विभागों में कोरोना हेल्पडेस्क सक्रिय नहीं हो सकी है। शनिवार को अमर उजाला की टीम ने कलक्ट्रेट, जिला अस्पताल, रजिस्ट्री ऑफिस, तहसील सदर, विकास भवन, नगर निगम, रेलवे जंक्शन, बरेली कॉलेज, रोडवेज बस अड्डे की पड़ताल की तो कहीं भी कोविड हेल्पडेस्क सक्रिय नहीं मिली। कुछ जगह खाली टेबल मिली। कमिश्नरी ऑफिस, जिला महिला अस्पताल में कोविड हेल्पडेस्क सक्रिय मिली। यह स्थिति तब है जब शासन से जारी गाइडलाइन में विभागों के प्रवेशद्वार पर कोविड हेल्पडेस्क की व्यवस्था के कड़े निर्देश हैं।
खुद को पॉजिटिव बता रहा युवक निगेटिव
डॉ. गौतम ने बताया कि शुक्रवार को कर्नाटक से लौटा युवक तीन सौ बेड कोविड चिकित्सालय के फ्लू कॉर्नर पर पहुंचकर खुद को पॉजिटिव बता रहा था। लिहाजा, उसके द्वारा बताई जा रही सूचना और कर्नाटक से जारी कोविड रिपोर्ट के आधार पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। पुष्टि के लिए शुक्रवार को उसका कोविड सैंपल की आरटीपीसीआर जांच कराई गई तो रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके बाद उसे दवाएं देकर और भविष्य में किसी तरह के लक्षण होने पर जांच कराने का सुझाव देकर घर भेज दिया गया।
विदेश से लौटे 33 लोग, दो लापता
शुक्रवार को स्टेट सर्विलांस की ओर से विदेश से बरेली आए 33 लोगों की सूची भेजी गई। डॉ. गौतम ने बताया कि इसमें आठ लोग हाईरिस्क देशों नीदरलैंड, आयरलैंड और यूक्रेन से कैंट, वीर सावरकर नगर और बहेड़ी आए हैं। सभी को ट्रैक कर लिया गया है। तीन व्यक्ति दूसरे जिलों के हैं, वहां प्रशासन को सूचना भेेज दी गई है। दो व्यक्तियों के मोबाइल नंबर और पता गलत होने से उन्हें ट्रैक नहीं किया जा सका।
शासन से जारी दिशानिर्देश के बिंदु
- शहर और गांवों की निगरानी समितियां सक्रिय होंगी और कार्य की प्रतिदिन समीक्षा होगी।
- विदेश से लौटने वालों के आरटीपीसीआर सैंपल की जांच और नियमित निगरानी होगी।
- आई ट्रिपल सी को सक्रिय करना होगा। पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग समीक्षा करेंगे।
- स्कूल, कॉलेज में मास्क जरूरी, दो गज की दूरी के साथ सैनिटाइजर रखना अनिवार्य।
- स्थायी एवं अस्थायी पब्लिक एड्रेस सिस्टम होंगे सक्रिय, शासन को प्रतिदिन देंगे सूचना।
- पुलिस टीम के सहयोग से रेलवे, बस स्टेशन, टोल प्लाजा पर स्क्रीनिंग कराई जाएगी।
- औद्योगिक इकाइयों को नाइट कर्फ्यूू से पूरी तरह छूट रहेगी।