{"_id":"68d062b006f0c78a890be07e","slug":"the-panchayat-arranged-the-marriage-of-the-girl-with-the-man-accused-of-molestation-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105402-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छेड़खानी के मामले को लेकर हुई पंचायत, आरोपी से ही करा दिया पीड़िता का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छेड़खानी के मामले को लेकर हुई पंचायत, आरोपी से ही करा दिया पीड़िता का निकाह
Mon, 22 Sep 2025 02:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:10 AM IST
सार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में जिस युवक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, उसी से पीड़िता का निकाह करा दिया गया। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच यह समझौता हुआ है। पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में पंचायत ने छेड़खानी के आरोपी से ही युवती का निकाह करा दिया। युवती के परिजनों ने भी इस पर सहमति दे दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
17 सितंबर को कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री से छेड़खानी का आरोप लगाकर दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। शनिवार को भी पुलिस आरोपियों की दुकान पर पहुंची।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक, कार्रवाई से डरे आरोपी के परिजनों ने समझौते की बात कही। बताया जा रहा है कि इसके बाद ही शनिवार को पंचायत बुलाई गई। यहां युवती के परिजन भी निकाह पर सहमत हो गए। रात अधिक हो जाने की वजह से शनिवार को निकाह नहीं हो पाया। रविवार को सभी रस्में अदा की गईं।
विज्ञापन