फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The outbreak of fever is increasing in Manauna village, medicine is not being sprayed.

Bareilly News: मनौना गांव में बढ़ रहा बुखार का प्रकोप, नहीं हो रहा दवा का छिड़काव

Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 Sep 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is increasing in Manauna village, medicine is not being sprayed.
आंवला। मनौना गांव में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित है। बावजूद अब तक न तो गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया है और न ही एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है।
विज्ञापन

गांव में साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। जगह-जगह जलभराव है। ग्रामीणों ने बताया कि जलनिकासी न होने की वजह से मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। शिकायत के बाद भी जलनिकासी के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार से तप रहे हैं। करीब हर घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। गांव के ही भुवनेश कुमार ने बताया कि कुछ दिनाेें पहले उनकी पत्नी रूचि और भाभी मनीषा को बुखार आया था। जांच में डॉक्टर ने डेंगू संदिग्ध बताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी दी है। अब तक टीम गांव नहीं पहुंची है। एंटी लार्वा का छिड़काव और साफ-सफाई भी ठप है। मामले में जब पीएचसी रामनगर के प्रभारी डॉ. सुशील कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मंगलवार को गांव में टीम भेजकर शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सप्ताह से बुखार आ रहा हैद्ध कई डाॅक्टरों को दिखाया पर फायदा नहीं हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई गांव में नहीं आया है। -किरन देवी

कई दिनों बुखार से बुखार आ रहा था। अब कुछ आराम मिला है। गांव में हर घर में बुखार के मरीज हैं। जगह-जगह जलभराव से संक्रमण फैल रहा है। -रामबाबू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed