फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The one who is called Vishwa Guru, my country is in the world

Bareilly News: विश्व गुरु कहलाने वाला, दुनिया में है मेरा देश

Thu, 10 Aug 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 10 Aug 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
The one who is called Vishwa Guru, my country is in the world
फतेहगंज पूर्वी। आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अंतर्गत मेरी माटी, मेरा देश अभियान मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में बुधवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी में चेयरमैन संजय पाठक ने सभासदों को विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता और नागरिकों में कर्तव्य की भावना की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत को दुनिया विश्व गुरु कहती है। संजीव गुप्ता, राजीव अग्रवाल, ओपेन्दर, रविन्द्र, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवाबगंज के जेपीएन इंटर कॉलेज में माटी को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम के तहत युवा संवाद हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईटीबीपी की असिस्टेंट कमांडेंट चित्रलेखा शर्मा और प्रवक्ता प्राज्ञ देव रहे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मोहित शर्मा ने युवाओं को समाजसेवा के द्वारा देशसेवा के लिए प्रेरित किया। असिस्टेंट कमांडेंट चित्रलेखा शर्मा ने पंच प्रण की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत वाटिका कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। कर्मवीर सिंह, केपी सिंह, सचिन रस्तोगी, देवेंद्र गंगवार, लाल बहादुर शास्त्री आदि मौजूद रहे। कस्बे में नगर पालिका सहित अन्य जगह भी कार्यक्रम आयोजित हुए। देवरनियां के आदर्श विद्यालय अभयपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडिया जागीर में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हाफिजगंज के कृतिका कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश सेवा के लिए प्रेरित किया।

मझगवां ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाहा ने शपथ दिलाई। ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंवला के राजकीय इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता सेनानी महाशय दीनानाथ गुप्त, जगदीश प्रसाद गुप्ता, बाबू राम कुमार गोयल, बाबू नवल किशोर को श्रद्धांजलि दी गई। पालिका अध्यक्ष सैय्यद आबिद अली, ईओ जितेंद्र कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाध्यापिका सुमन निगम, सभासद सचिन गुप्ता, लियाकत हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed