फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The one who brought Ram, when will he bring Vijay Mallya and Nirav Modi

Bareilly News: जो राम को ले आए, वो विजय माल्या, नीरव मोदी को कब लाएंगे

Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The one who brought Ram, when will he bring Vijay Mallya and Nirav Modi
बरेली। सपा की जिला व महानगर कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक में जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि भाजपा के नेता ने एक गाना बनवाया हैं, जो राम को लाए हैं...। हमारा कहना है कि खुद को भगवान से बड़ा बताने वाले नेता जनता का पैसा लूटने वाले विजय माल्या और नीरव मोदी को कब लाएंगे?
विज्ञापन

रविवार को आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि 2027 के लक्ष्य को अगर भेदना है तो पीडीए चर्चा कार्यक्रम को बूथ स्तर पर करना होगा। संगठन में पद लेकर घर बैठने से काम नहीं चलेगा। काम भी करना होगा। उन्होंने बोला कि भाजपा के लोग बताएं कि देश के भगोड़े नीरव मोदी और विजय माल्या को कब भारत लाएंगे? यह लोग भगवान राम को मानने का ढोंग करते हैं। यह लोग समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रहें हैं।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भारत की गंगा जमुनी तहजीब दुनिया में बेमिसाल है। भाजपा लगातार इसे धूमिल करने के लिए इतिहास को गलत तरीके से पेश कर अल्पसंख्यक वर्ग के खिलाफ नफरत का माहौल तैयार कर रही है। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, पार्षद राजेश अग्रवाल, ज़िला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीस अहमद इंजीनियर, महानगर अध्यक्ष सरताज़ गजल अंसारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के पुत्र अमित गंगवार तथा महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार की माता प्रेमवती की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed