{"_id":"68f403509c377ea58b07c86f","slug":"the-officers-considered-overtaking-as-the-cause-of-the-accident-bareilly-news-c-4-vns1074-749373-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अफसरों ने ओवरटेक को माना हादसे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अफसरों ने ओवरटेक को माना हादसे की वजह
विज्ञापन
बरेली। आरटीओ प्रवर्तन प्रणव झा और उनकी टीम ने घटनास्थल की जांच की। परिवहन अधिकारियों की जांच में तीन तरह की बातें सामने आई हैं। अधिकारियों के अनुसार हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ होगा।
एआरटीओ रमेश चंद प्रजापति, तहसीलदार अजय सिंह ने भुता में बीसलपुर रोड के घटनास्थल पर पहुंचकर सड़क हादसे की जांच पड़ताल की। प्रजापति ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ पटरी न होना भी हादसे का मुख्य कारण बना। रोड किनारे किनारे झुके पेड़ों से भी हादसा होने की आशंका रही होगी। उन्होंने बताया कि जब तक पुलिस पहुंची तो बस खाली थी और चालक भी भाग गया था। कार सवार लोग घायल थे। बस को जेसीबी की सहायता से हटवाकर किनारे लगवाया गया।
प्रजापति ने बताया कि प्राथमिक जांच में लग रहा है कि बस के आगे कोई दूसरी बस या बड़ा वाहन था, उसे ओवरटेक करने के चक्कर में वह सामने से आ रही वैन को नहीं देख सका। संभवत: बस के आगे वाले वाहन ने सड़क किनारे लगे पेड़ की वह डाल बचाने के लिए दाहिने मोड़ा और फिर पीछे वाली बस में वैन घुस गई होगी। पुलिस ने पेड़ की डाल को भी हटवा दिया। ब्यूरो