{"_id":"5fe8de958ebc3e410e78cccd","slug":"the-occupation-continues-under-the-cover-of-idols-placed-on-the-road-officer-silent-bareilly-news-bly431685265","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर रखी मूर्तियों की आड़ में कब्जे का खेल जारी.. अफसर चुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर रखी मूर्तियों की आड़ में कब्जे का खेल जारी.. अफसर चुप
विज्ञापन
इस तरह कब्जाई जा रही है जगह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीपुरम गेट के नजदीक बनाए धर्मस्थल के पास अब खोखा रखकर झोपड़ी भी डाली
विज्ञापन
पुलिस और नगर निगम दोनों के अफसर कर रहे हैं अनदेखी
बरेली। डीडीपुरम गेट के पास सड़क की पटरी पर बनाए गए धर्मस्थल की आड़ में जमीन कब्जाने का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। मूर्तियां रखकर शुरुआत करने के बाद अब यहां पास ही में खोखा रखने के साथ एक झोपड़ी भी बना ली गई है जिसके बाद यह कब्जा सड़क तक बढ़ गया है।
सरकार का एंटी भूमाफिया अभियान तो कागजों तक सीमित रह गया है, इसके उलट शहर में खुलकर अवैध कब्जों का दौर चल रहा है। नगर निगम अपनी संपत्तियों पर पुराने कब्जे भी हटवा नहीं पा रहा है। डीडीपुरम प्रवेश द्वार के पास करीब पंद्रह दिन पहले कुछ लोगों ने फुटपाथ किनारे एक मूर्ति रखकर कब्जे की शुरुआत की थी। कुछ लोगों ने इसके खिलाफ डीएम से शिकायत की तो डीएम ने उसे कार्रवाई के लिए नगर निगम के अफसरों को भेज दिया। इसके बाद यह मामला नगर निगम और पुलिस के बीच फुटबाल बन गया। नगर निगम ने अवैध कब्जा हटवाने के लिए बारादरी पुलिस को पत्र लिख दिया तो जवाब में बारादरी पुलिस ने भी नगर निगम को यह पत्र भेजकर जिम्मेदारी से कन्नी काट ली कि अवैध कब्जा वह खुद हटवाए। अगर जरूरत पड़ेगी पुलिस उसका पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
पंद्रह दिनों यह मामला नगर निगम और पुलिस के बीच इसी तरह झूल रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि अब कब्जेदारों ने वहां फुटपाथ से अंदर तक ईंटे लगा ली है और अब यहां बोरियों में भरकर धीमे-धीमे रेत भी जमा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि धर्मस्थल की आड़ में इस कीमती जमीन पर स्थाई कब्जा करने की योजना है। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को कब्जा हटवाने के लिए पत्र लिखा गया था। यह भी कहा गया था कि मौके पर नजर बनाए रखें ताकि नया कब्जे न हो। पुलिस को इस मामले में प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और नगर निगम दोनों के अफसर कर रहे हैं अनदेखी बरेली। डीडीपुरम गेट के पास सड़क की पटरी पर बनाए गए धर्मस्थल की आड़ में जमीन कब्जाने का खेल लगातार बढ़ता जा रहा है। मूर्तियां रखकर शुरुआत करने के बाद अब यहां पास ही में खोखा रखने के साथ एक झोपड़ी भी बना ली गई है जिसके बाद यह कब्जा सड़क तक बढ़ गया है।