फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The number of trains has increased, increasing pressure on the tracks... trains are suffering from delays.

Bareilly News: ट्रेनों की संख्या में इजाफा, पटरियों पर बढ़ा दबाव... गाड़ियां लेटलतीफी का शिकार

Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 02 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The number of trains has increased, increasing pressure on the tracks... trains are suffering from delays.
बरेली। दूसरे शहरों में रहने वाले कामगारों को एक ओर होली पर अपने घर पहुंचने की जल्दी है, दूसरी ओर ट्रेनें लेटलतीफी का शिकार हो रही हैं। रविवार से ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। इसके साथ ही 25 से ज्यादा नियमित और विशेष गाड़ियों ने यात्रियों को इंतजार कराया।
विज्ञापन

रेलवे इस बार बरेली होते हुए अप-डाउन 58 से ज्यादा होली विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा निरस्त चल रहीं 38 गाड़ियों का संचालन भी शुरू हो गया है। ऐसे में रेल लाइनों पर गाड़ियों का आवागमन बढ़ गया है।
विज्ञापन

पटरियों पर दबाव के कारण गाड़ियों को कई बार आउटर सिग्नल पर रोकना पड़ रहा है। नियमित गाड़ियां फुल हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरन घर वापसी के लिए ज्यादा किराया देकर विशेष गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है। विशेष गाड़ियां लोगों को इंतजार करा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गाड़ियों ने कराया इंतजार
13019 बाघ एक्सप्रेस ने चार घंटे, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ने छह घंटे इंतजार कराया। 20506 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे, 12204 सहरसा गरीब रथ दो घंटे, 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस एक घंटे देरी से आई। 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल, 14004 मालदा टाउन एक्सप्रेस, 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, 12584 डबल डेकर एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।


ये विशेष गाड़ियां देरी से आईं
04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार होली विशेष सात घंटे, 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार होली विशेष चार घंटे, 04025 गोरखपुर-आनंद विहार होली विशेष छह घंटे, 04213 अयोध्या-आनंद विहार होली विशेष दो घंटे, 04228 चंडीगढ़-वाराणसी होली विशेष ट्रेन पांच घंटे देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed