{"_id":"6a19f371fe6b6963640d5ce7","slug":"the-night-turned-seven-degrees-colder-after-bathing-in-the-rain-the-days-temperature-slipped-three-steps-bareilly-news-c-4-bly1053-894689-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश में नहाकर सात डिग्री ठंडी हुई रात, तीन कदम फिसला दिन का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश में नहाकर सात डिग्री ठंडी हुई रात, तीन कदम फिसला दिन का पारा
विज्ञापन
बरेली। आंधी के साथ बृहस्पतिवार रात 10 मिमी बारिश हुई। इससे शहरवासियों को खासी राहत मिली। न्यूनतम पारा सात डिग्री लुढ़कने से रात में गर्मी का प्रकोप कम रहा। शुक्रवार को दिन में धूप के बावजूद तपिश का अहसास कम रहा। अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी 31 मई तक आंधी-बारिश के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही निम्न क्षोभमंडलीय आर्द्र पुरवा हवा के साथ सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की प्रतिक्रिया की वजह से आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। दो दिन तेज हवा चलने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान है। बृहस्पतिवार रात 11 बजे निम्न वायुदाब का क्षेत्र बनने पर 60 किमी प्रतिघंटे के वेग से हवा ने प्रवेश किया। अनुकूल माहौल बनने पर 10.2 मिमी बारिश भी हुई। हवा में नमी का स्तर 80 फीसदी पहुंचने से शुक्रवार को भी गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 35.1 डिग्री और न्यूनतम 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।