फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The night became cold due to the mountain wind, the day's temperature rose due to the sun.

Bareilly News: पहाड़ों की हवा से सर्द हुई रात, धूप से चढ़ा दिन का पारा

Wed, 29 Jan 2025 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The night became cold due to the mountain wind, the day's temperature rose due to the sun.
बरेली। पछुआ हवा के प्रवेश से रात में ठिठुरन बढ़ गई। पारे में गिरावट का दौर जारी है, लेकिन दिन में आसमान साफ होने से धूप राहत पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने दो दिन तक कोहरे होने का अंदेशा जताकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


घना कोहरा सोमवार को छाने के बाद मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेज अलर्ट जारी किया था, लेकिन मंगलवार भोर में तेज हवा चलने से कोहरा छंटा और दिनभर धूप रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 21.7 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। शाम होने के साथ ठिठुरन बढ़ती गई। वहीं शाम पांच बजे से ही अंधेरा सा छाने लगा। न्यूनतम तापमान लुढ़ककर सामान्य से 1.5 डिग्री कम 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात नौ बजे से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा। मौसम विभाग ने दो दिन और सर्द हवा के प्रवेश से ठंड बरकरार रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

=

मौसम इनपुट

21.7

7.7

दिन भर कोहरा रहेगा। हल्के बादल मंडराएंगे। शीतलहर चलेगी।

सूर्योदय 7:02

सूर्यास्त 5:50
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed