{"_id":"5e9df7968ebc3ed5a72716c3","slug":"the-needy-were-happy-to-get-food-cold-drinks-and-snacks-bareilly-news-bly4032321116","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन, कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स पाकर खुश हुए जरूरतमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन, कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स पाकर खुश हुए जरूरतमंद
विज्ञापन
राहत सामग्री बांटते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला फाउंडेशन ने सृजन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से किया आयोजन
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री और भोजन उपलब्ध कराने का अभियान जारी है। इसके तहत सोमवार को दो स्थानों पर अमर उजाला फाउंडेशन ने राहत कैंप लगाए और गरीब और राहगीरों को भोजन, मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स, शीतल पानी, जूस, नमकीन और बिस्कुट आदि वितरित किए।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पटेल चौक पर अमर उजाला फाउंडेशन ने सृजन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से जरूरतमंदों, राहगीर और बच्चों को जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और स्नैक्स बांटे। कोल्ड ड्रिंक्स पाकर बच्चे खुश हो गए। धूप में चौराहे से गुजरने वाले लोगों ने शीतल पानी और खाद्य पदार्थ मिलने पर राहत महसूस की। दीक्षा सक्सेना, टीमा अग्रवाल, सुधा सक्सेना, एकता सक्सेना, दीपा सक्सेना आदि ने सामग्री वितरण की। इससे पहले रामपुर बाग चौराहा पर सुबह 11 बजे मजदूर और गरीबों को भोजन, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और फल आदि बांटे गए। यहां विनय गुप्ता, रमेश अग्रवाल, विष्णु शर्मा, नीरव अग्रवाल और मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

सनराइज में बांटी राहत सामग्री
बरेली। संकल्प सोशल सोसाइटी ने सनराइज कॉलोनी, चंद्रलोक कॉलोनी, संजय नगर, माधोबाड़ी, किला छावनी आदि इलाकों मेें गरीबों को राशन किट और बच्चों को बिस्किट, रस्क आदि बांटे। संस्था लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण कर रही है। इस मौके पर गीता दोहरे, प्रेम सिंह, धर्मेंद्र सैनी, अजय आर्य ने सहयोग किया।
विज्ञापन