{"_id":"60e0c6d38ebc3ec25319cb74","slug":"the-murder-of-an-elderly-person-who-went-to-complain-about-a-dispute-in-gambling-bareilly-news-bly451877348","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुए में हुए विवाद की शिकायत करने गए बुजुर्ग की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुए में हुए विवाद की शिकायत करने गए बुजुर्ग की हत्या
विज्ञापन
कत्ल
- फोटो : DEMO PHOTO
भमोरा के गांव सरारी का मामला, फायरिंग का भी आरोप, दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया तो गुस्साए परिजन ने नहीं किया अंतिम संस्कार
भमोरा (बरेली)। जुए के दौरान हुए विवाद की शिकायत करने गए भमोरा के गांव सरारी निवासी 60 वर्षीय रघुवीर मौर्य को मुन्नालाल पक्ष के लोगों ने पीट दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली और मृतक पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। इससे गुस्साए मृतक के परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।
सरारी गांव में रहने वाले रघुवीर मौर्य के भतीजे लालमन और गौतम का शुक्रवार दोपहर जुआ खेलने के दौरान गांव के ही मुन्नालाल के लड़के रामसरन और अमित से विवाद हो गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे रघुवीर इसकी शिकायत लेकर मुन्नालाल के घर गए तो उनके पिटाई कर दी गई। खबर मिलने पर रघुवीर के भाई हुकुमचंद और भतीजे लालमन, रामरतन, गौतम आदि पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग भी की गई। इसमें एक पक्ष से रघुवीर और दूसरे से मुन्नालाल, उसका बेटा अमित तथा रामसरन घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
तहरीर लेकर थाने पहुंचे रघुवीर के भाई हुकुमचंद की ओर से पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर उन्हें और उनके बेटों लालमन तथा गौतम को थाने में बैठा लिया। रात करीब दो बजे जिला अस्पताल में रघुवीर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन परिजन को हिरासत में लेने से रघुवीर पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। बवाल की आशंका में पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस से शव अपने कब्जे में ले लिया और गांव लेकर पहुंच गई। इससे गुस्साए लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा देर रात तक लोगों को समझाते रहे लेकिन उन्होंने अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए आरोपियों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज है। मृतक के परिवार का कोई व्यक्ति दिल्ली से आना था इसलिए उन्होंने अंतिम संस्कार नहीं किया। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया तो गुस्साए परिजन ने नहीं किया अंतिम संस्कार भमोरा (बरेली)। जुए के दौरान हुए विवाद की शिकायत करने गए भमोरा के गांव सरारी निवासी 60 वर्षीय रघुवीर मौर्य को मुन्नालाल पक्ष के लोगों ने पीट दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पक्ष की ओर से क्रॉस रिपोर्ट दर्ज कर ली और मृतक पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। इससे गुस्साए मृतक के परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।