Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Municipal Corporation will install compactors to make the city garbage-free.

Bareilly News: शहर को कचरामुक्त बनाने के लिए कांपेक्टर लगवाएगा नगर निगम

Sun, 26 Oct 2025 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation will install compactors to make the city garbage-free.
बरेली। शहर को कचरामुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने छह करोड़ लागत की परियोजना शुरू की है। प्रयागराज की तर्ज पर चार स्थानों पर कांपेक्टर लगाकर इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके लिए निजी फर्मों से प्रस्ताव मांगे जाएंगे। जल्दी ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) नगर निगम की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जिन निजी कंपनियों से कांपेक्टर की खरीद की जाएगी, अगले पांच साल तक उनको संचालन की भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम डलावघर की व्यवस्था को खत्म करने जा रहा है। किसी भी गाड़ी से कूड़ा आए तो कांपेक्टर के जरिये दूसरी गाड़ी में डालकर उसे निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने की तैयारी है। अभी तीन कांपेक्टर लगे हुए हैं। चार कांपेक्टर और लगाए जाने हैं। इसके बाद जब गली-मोहल्लों से कूड़ा आएगा तो उसे कांपेक्टर में डाल कर कंप्रेस किया जाएगा। कंप्रेस्ड कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए चला जाएगा। इसके लिए निजी फर्म का चयन किया जाना है। इसकी शर्तें तय की जा रही हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शहर को कचरामुक्त बनाने की दिशा में यह अहम कदम होगा। इससे शहर की स्वच्छता की रैकिंग में भी सुधार होगा।
विज्ञापन

यहां लगाए जाएंगे कांपेक्टर
डेलापीर में दो, पीलीभीत और बदायूं रोड पर एक-एक कांपेक्टर लगाए जाने का प्रस्ताव है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed