फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The MRF centre, built with an investment of Rs 50 lakh, is now defunct, and the cleanliness drive is only on paper.The MRF centre, built with an investment of Rs 50 lakh, is now defunct, and the cleanliness drive is only on paper.

Bareilly News: 50 लाख से तैयार एमआरएफ सेंटर निष्क्रिय, अब कागजों में चल रहा स्वच्छता अभियान

Sat, 22 Nov 2025 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The MRF centre, built with an investment of Rs 50 lakh, is now defunct, and the cleanliness drive is only on paper.The MRF centre, built with an investment of Rs 50 lakh, is now defunct, and the cleanliness drive is only on paper.
शाही। कस्बे में 50 लाख से तैयार एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर मशीनों में आई खराबी के चलते निष्क्रिय हो गया है। इस कारण शाही कस्बे में छह माह से कूड़े खुले जगहों के अलावा नदी किनारे फेंके जा रहे हैं। जिम्मेदार एमआरएफ में लगी मशीनों को ठीक करने के बजाए कागजों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शाही नगर पंचायत में सभी मोहल्लों व गलियों के कूड़ों के निस्तारण के लिए करीब छह साल पहले करीब 50 लाख से एमआरएफ सेंटर बनाया गया था। सेंटर में कचरे को अलग-अलग करने के लिए मशीन लगाई गई, फिर गड्डियां बनाकर कचरे को बाहर भेजने की व्यवस्था की गई थी। पिछले करीब 6 माह से एमआरएफ सेंटर में लगी मशीनें अब जंग खा रही है।
विज्ञापन


नतीजा यह है कि कस्बे की गलियों का निकला कूड़ा एमआरएफ सेंटर पर ही इकट्ठा हो रहा है या सड़क व नदियों के आसपास डाल दिया जा रहा है, जबकि नदियों के किनारे कूड़ा कचरा डालना पर्यावरण दृष्टि से भी नुकसान दे रहा है। इधर, अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र राठौर से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात करके जवाब देने से इन्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मेरे संज्ञान में मामला आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। - आलोक कुमार, एसडीएम, मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed