फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mountain of garbage will start to move away from Bakarganj

अगस्त से हटने लगेगा बाकरगंज से कूड़े का पहाड़

Mon, 28 Jun 2021 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
The mountain of garbage will start to move away from Bakarganj
बाकरगंज में लगे कूड़े के ढेर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शासन स्तर से पूरी हो गई टेंडर प्रक्रिया, 20 करोड़ का हुआ टेंडर

विज्ञापन
बरेली। बाकरगंज से कूड़ा हटाने की टेंडर प्रक्रिया शासन स्तर से पूरी हो गई है। यहां जमा छह लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाने का काम अगस्त से शुरू हो जाएगा। 20 करोड़ के टेंडर से कार्यदायी संस्था हरी भरी का चयन किया गया है।
बाकरगंज में छह लाख मीट्रिक टन कूड़ा है। अगस्त से इसे हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पिछले दस साल से भी अधिक समय से बाकरगंज में कूड़ा जमा हो रहा है। समाजसेवी नदीम शम्सी ने इसे हटाने के लिए पिछले साल यहां कई दिनों तक अनशन भी किया था। अब यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना में धन उपलब्ध होने के साथ ही कूड़ा हटवाने के लिए जल निगम की संस्था सीएंडडीएस को रखा गया है। हरी भरी कंपनी 239 रुपये प्रति टन के हिसाब से कूड़ा हटाने को तैयार है। स्मार्ट सिटी सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हरी भरी कंपनी को चुना गया है। काम की मॉनिटिरिंग सीएंडडीएस करेगी।
विज्ञापन

रोजाना निकलता है 450 मीट्रिक टन कूड़ा

शहर में रोजाना 450 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। यह पिछले करीब दस सालों से बाकरगंज में जमा हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कूड़ा जमा होने से आसपास क्षेत्र का पेयजल भी दूषित हो चुका है। कई लोग बीमारी के शिकार हो चुके हैं। अब कूड़ा हटने से उन्हें राहत मिलेगी और क्षेत्र को दुर्गंध से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लास्टिक, कांच और लोहा अलग होगा

कूड़ा हटाने की प्रक्रिया में यहां संस्था की ओर से बड़ी मशीनें लगाई जाएंगी। यह मशीनें कूड़े से लोहा, प्लास्टिक और कांच को अलग करेगी। इन्हें अलग जगह भेजा जाएगा और इनका प्रयोग किया जाएगा। हालांकि जानकारों के मुताबिक, बाकरगंज कूड़े के पहाड़ में 80 फीसदी से अधिक कूड़ा मिट्टी बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed