{"_id":"5e557e4e8ebc3ef3d8643117","slug":"the-moradabad-range-districts-will-remain-under-strict-monitoring-until-the-environment-recovers-bareilly-news-bly397360958","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल ठीक होने तक कड़ी निगरानी में रहेंगे मुरादाबाद रेंज के जिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल ठीक होने तक कड़ी निगरानी में रहेंगे मुरादाबाद रेंज के जिले
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
मुरादाबाद में खुद एडीजी बरेली करेंगे कैंप, रामपुर में भी लखनऊ से एडीजी रामकुमार को भेजा
विज्ञापन
आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा को संभल और डीआईजी गौड़ को बिजनौर की जिम्मेदारी
नया आदेश आने तक इसी तैनाती पर रहेंगे सभी अफसर, शासन को करेंगे सीधे रिपोर्ट
बरेली। दिल्ली बवाल के बाद खुफिया सूचनाओं में मुरादाबाद शहर और मुरादाबाद रेंज के दूसरे कई जिलों को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। इसके बाद शासन ने मुरादाबाद समेत चार जिलों में अस्थाई रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है ताकि किसी भी स्थिति में फौरन कारगर एक्शन लिया जा सके। इन अधिकारियों को ऊपर से नया आदेश आने तक इसी तैनाती पर रहने और हालात के बारे में वहीं से सीधे शासन को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
मुरादाबाद और उसके आसपास के तीन जिलों में बवाल की घटनाओं का पुराना इतिहास देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। शासन के निर्देश पर डीजीपी ने चारों जिलों में वरिष्ठ अफसरों को हालात पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। मुरादाबाद जिले की जिम्मेदारी बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र को दी गई है। डीजीपी का आदेश आते ही मंगलवार को दोपहर बाद एडीजी मुरादाबाद रवाना हो गए। इसके अलावा रामपुर में भी लखनऊ से एडीजी रामकुमार को भेजा गया है। मुरादाबाद के सर्वाधिक संभल जिले में मुरादाबाद के ही आईजी रमित शर्मा को कैंप करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा बिजनौर में लखनऊ से डीआईजी जे रविंद्र गौड़ की तैनाती गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक इन सभी अधिकारियों को तत्काल इन जिलों में पहुंचकर हालात पर नजर रखने और किसी भी स्थिति में फौरन एक्शन लेने का निर्देश दिया गया है। शासन से नया आदेश आने तक ये अफसर इन्हीं जिलों में तैनात रहेंगे और वहां के हालात के बारे में खुद ही सीधे शासन को रिपोर्ट भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा को संभल और डीआईजी गौड़ को बिजनौर की जिम्मेदारी
नया आदेश आने तक इसी तैनाती पर रहेंगे सभी अफसर, शासन को करेंगे सीधे रिपोर्ट बरेली। दिल्ली बवाल के बाद खुफिया सूचनाओं में मुरादाबाद शहर और मुरादाबाद रेंज के दूसरे कई जिलों को सबसे ज्यादा संवेदनशील बताया गया है। इसके बाद शासन ने मुरादाबाद समेत चार जिलों में अस्थाई रूप से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तैनाती कर दी है ताकि किसी भी स्थिति में फौरन कारगर एक्शन लिया जा सके। इन अधिकारियों को ऊपर से नया आदेश आने तक इसी तैनाती पर रहने और हालात के बारे में वहीं से सीधे शासन को रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।