फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreants left the city due to fear of encounter

Bareilly News: मुठभेड़ के डर से शहर छोड़ गए उपद्रवी

Mon, 24 Jun 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants left the city due to fear of encounter
बरेली। शहर में शनिवार को हुए बवाल ने जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। मामला शासन तक पहुंचा तो पुलिस ने फजीहत से बचने के लिए एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली से बचने के लिए उपद्रवी अब शहर से बाहर भाग गए हैं। वे कोर्ट में सरेंडर करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन




शनिवार को राजीव और आदित्य गुट ने जमकर फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। इसके वीडियो वायरल हुए तो बरेली पुलिस की काफी किरकिरी हुई। शासन की ओर से आरोपियों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दरोगा की तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। शनिवार रात पुलिस ने राजीव राणा पक्ष के ललित सक्सेना को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद से अन्य हमलावरों को भी मुठभेड़ का डर सता रहा है। बवाल करने वालों में कई पेशेवर अपराधी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


फरार बदमाशों को पकड़ने लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं। इनमें इज्जतनगर चौकी, बैरियर टू पुलिस चौकी, सर्विलांस, एसओजी व इंस्पेक्टर क्राइम इज्जतनगर की टीमें शामिल हैं। सभी को अलग-अलग टारगेट दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed