फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The miscreant of Babaria gang ran away from the court, arrested after 18 years

मामूली कहासुनी पर कर दी थी छात्रा की हत्या

Thu, 24 Jun 2021 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:56 AM IST
सार

गांव के ही तीन युवक गिरफ्तार, गुस्से में चलाया बंका लगने से बेहोश हुई छात्रा तो फंसने के डर से मार डाला
 

विज्ञापन
The miscreant of Babaria gang ran away from the court, arrested after 18 years
किशोरी की हत्या के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

अपने खेतों में नुकसान होने पर छात्रा ने जताया था विरोध
विज्ञापन

गुमराह करने को कपड़े उतारकर गन्ने के खेत में छिपाया शव

शाही। मामूली कहासुनी गांव चकदाह भगवतीपुर में कक्षा छह की छात्रा की हत्या का कारण बन गई थी। इस मामले में गिरफ्तार इसी गांव के वीरेंद्र उर्फ पप्पू, तेजपाल और केशव मौर्य ने पुलिस को बताया कि छात्रा के साथ नोकझोंक के दौरान गुस्से में आए वीरेंद्र ने उस पर बंका चला दिया था। सिर में गहरी चोट लगने से वह बेहोश हुई तो फंसने के डर से उन्होंने उसकी हत्या कर दी और पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को अर्द्धनग्न कर गन्ने के खेत में छिपा दिया। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
शाही के एक गांव की छात्रा 12 जून की सुबह साइकिल से अपने खेत पर गई थी और फिर लापता हो गई। परिवार वाले उसे ढूंढने निकले तो शाम करीब पांच बजे चकदहा-पीपलसाना चकरोड के पास गोधन के गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ, हालांकि पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। मंगलवार रात इस मामले में पुलिस ने वीरेंद्र उर्फ पप्पू, तेजपाल और केशव मौर्य को गिरफ्तार किया था। हत्या का जुर्म कबूल करने के बाद तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वीरेंद्र ने बताया कि उसका खेत छात्रा के खेत से सटा हुआ है जिसमें पौपलर के पेड़ लगे हैं। 12 जून को वह तेजपाल और केशव के साथ पेड़ों की टहनियां छांट रहा था। इसी बीच वहां पहुंची छात्रा ने उसे चेतावनी दी कि उसके खेत में कोई नुकसान न हो। नोकझोंक के बाद गुस्साए वीरेंद्र ने छात्रा के सिर में बंका मार दिया। चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। वीरेंद्र के मुताबिक उसे उम्मीद नहीं थी कि छात्रा को गहरी चोट लग जाएगी। फंसने के डर से उसने अपने साथियों के साथ बंके से कई और वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि हत्या करने के बाद उन्होंने शव के साथ छात्रा की साइकिल को गोधन के खेत में छिपा दिया। उसके कपड़े भी उतार दिए ताकि दुष्कर्म के बाद हत्या का शक हो। इसके बाद वह छात्रा को ढूंढने में भी उसके परिवार की मदद करता रहा ताकि उस पर किसी को शक न हो।

पांच बार हिरासत में लेने के बाद उगली सच्चाई

मामले का खुलासा करने वाले भुता थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना वाले दिन दो लोगों ने छात्रा को खेत की ओर जाते हुए देखा था लेकिन वह वापस नहीं लौटी। इसी आधार पर उन्होंने घटनास्थल से दो सौ मीटर के दायरे में सभी खेत मालिकों से पूछताछ शुरू की। यह भी छानबीन की कि घटना वाले दिन वे किस औजार से काम कर रहे थे। इसी छानबीन से वीरेंद्र पर शक हुआ तो उसे पांच बार हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हर बार उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। यह भी पता चला कि वीरेंद्र ही उस दिन बंके से पेड़ों की छंटाई कर रहा था। इसके बाद सख्ती करने पर उसने पूरी सच्चाई उगल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed