फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather temperatures dropped in early December with westerly winds adding to the chill in Bareilly

Bareilly Weather: बरेली में दिसंबर की शुरुआत में लुढ़का पारा, पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन... ठिठुरे लोग

Sat, 06 Dec 2025 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2025 06:07 AM IST
सार

बरेली में सर्दी के सितम से लोगों की कंपकंपी छूटने लगी है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। पछुआ हवा चलने से ठिठुरन और गलन बढ़ गई है। 

विज्ञापन
weather temperatures dropped in early December with westerly winds adding to the chill in Bareilly
स्टेशन पर कंबल ओढ़कर बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पछुआ हवा के साथ दिसंबर का पहला सप्ताह ठंड का रिकॉर्ड बना रहा है। दस साल बाद पहली बार बृहस्पतिवार की रात न्यूनतम पारा पांच डिग्री के पास रहा। शीतलहर से ठिठुरन और गलन बढ़ी है। धूप बेअसर है। मौसम विभाग ने सर्दी का सितम जारी रहने का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले दस वर्षों में दिसंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान सात डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, दिन का तापमान भी 22 डिग्री के आसपास रहा। पांच दिसंबर को वर्ष 2024 में न्यूनतम 11.7, 2023 में 14.7, 2022 में 11.9, 2021 में 12.8, 2020 में 11.4, 2019 में 7.5, 2018 में 8.6, 2017 में 7.6, 2016 में 13.3, 2015 में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जबकि इस वर्ष 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे भी गिरावट के आसार हैं।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों पर विक्षोभ सक्रिय हैं। लिहाजा, पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर प्रवेश कर रही सर्द हवा से पारा में गिरावट हो रही है। इस वर्ष दिसंबर, जनवरी, फरवरी में भी सामान्य से कम तापमान बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
पांच दिसंबर 21.5 5.9
चार दिसंबर 21.7 6.9
तीन दिसंबर 22.8 8.2
दो दिसंबर 23.3 6.7
एक दिसंबर 23.0 6.6
(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)
 

राज्य कृषि मौसम परामर्श अनुभाग ने जारी की एडवाइजरी
बढ़ती ठंड में कृषि सुरक्षा के लिए मौसम विभाग के राज्य कृषि मौसम परामर्श अनुभाग ने एडवाइजरी जारी की है। ताकि फसल उत्पादन प्रभावित न हो और कीटों से सुरक्षित किया जा सके। धान के भंडारण से पूर्व कक्ष में कीटनाशक छिड़काव, तिलहनी फसल की बुआई के लिए इंतजार न करने, गन्ने की फसल में सिंचाई, ठूठ निकालने, फसलचक्र अपनाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा दलहन, रबी मक्का और सब्जी, मशरूम बागवानी सुरक्षा करने के लिए कीटनाशक प्रयोग की विधि बताई। किसी समस्या पर कृषि रक्षा विभाग संपर्क कर सकते हैं। 

बाजार में गर्म कपड़े, उपकरण
तापमान में गिरावट से ठिठुर रहे शहरवासी बाजार पहुंच रहे हैं। गर्म कपड़ों और ठंड से निजात दिलाने वाले उपकरणों के बाजार में 'गर्माहट' तेज है। कपड़ा कारोबारी नरेंद्र गुप्ता के मुताबिक महिलाओं के लिए शॉल, कार्डिगन, ऊनी सूट की मांग जोरों पर है। पुरुषों के लिए प्रीमियम लेदर जैकेट, नेहरू जैकेट, विंड स्टॉपर, हुड वाले जैकेट की बिक्री बढ़ी है। वहीं, हीटर, ब्लोअर, गीजर, हीटिंग रॉड के लिए भी कतार लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed