फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The math of victory and defeat is later, it is difficult to save reputation

Bareilly News: जीत-हार का गणित बाद में, साख बचाना भी मुश्किल

Sat, 13 May 2023 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The math of victory and defeat is later, it is difficult to save reputation
बरेली। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशी भले ही जीत के दावे कर रहे हों, लेकिन पिछले चुनाव के परिणाम पर गौर करें तो महज विजेता और उपविजेता की जमानत बची थी। बाकी सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। इस बार मतदान पांच फीसदी कम है। पिछली बार मुकाबले में रहे चार उम्मीदवारों ने फिर ताल ठोंकी है। लिहाजा, अबकी बार भी कई प्रत्याशियों के सामने साख बचा पाने की चुनौती है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के नियमानुसार जमानत बचाने के लिए प्रत्येक उम्मीदवार को कुल पड़े मत के सापेक्ष 1/6 वोट हासिल करना होता है। जिन उम्मीदवारों को इससे कम मत मिलते हैं, उनकी जमानत राशि जब्त हो जाती है। पिछले चुनाव में भाजपा और सपा के मेयर पद के उम्मीदवार ही अपनी जमानत बचा सके थे। कांग्रेस, बसपा, आईएमसी, आप, पीस पार्टी के उम्मीदवार समेत 16 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई थी। हालांकि, उस दौरान भी सभी 18 उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए थे। यही नहीं, निर्दलीय भी इस लहर में शामिल थे। वहीं, 80 वार्ड में हुए पार्षद के चुनाव में भी 80 विजेता प्रत्याशी के अलावा 96 अन्य उम्मीदवारों की ही जमानत बची थी। शेष पांच सौ से ज्यादा उम्मीदवार जमानत नहीं बचा सके थे।
विज्ञापन


नगर निकायों का यह रहा था हाल
पिछली बार नगर निगम की ही तरह नगर निकायों में अध्यक्ष और सदस्य पद पर भी करीब 90 फीसदी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी। चार नगर पालिका और 15 नगर पंचायतों के विजेता और उपविजेता बचे थे। कुछ निकायों में एक दो अन्य उम्मीदवार भी अपनी जमानत बचा ले गए थे। इस बार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 55, सदस्य पर 652, नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 210 और सदस्य पर 1008 उम्मीदवार डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 के मेयर चुनाव परिणाम की स्थिति
प्रत्याशी का नाम पार्टी प्राप्त मत जमानत
डॉ. उमेश गौतम भाजपा 139127 जब्त नहीं
इकबाल सिंह तोमर सपा 126343 जब्त नहीं
अजय शुक्ला कांग्रेस 21295 जब्त
मोहम्मद यूसुफ बसपा 19031 जब्त
मोहम्मद रजा आईएमसी 5689 जब्त
राकेश बाबू निर्दलीय 5663 जब्त
नवनीत अग्रवाल आप 3869 जब्त
सैयद राशिद अली निर्दलीय 2981 जब्त
राबिया अख्तर निर्दलीय 2480 जब्त
युनुस डंपी पीस पार्टी 2474 जब्त
मोहम्मद शेर खां निर्दलीय 2244 जब्त
रंजीत निर्दलीय 1934 जब्त
इं. कमल किशोर निर्दलीय 1745 जब्त
राकेश कुमार निर्दलीय 1375 जब्त
सुनील खत्री निर्दलीय 1252 जब्त
राजेश कुमार निर्दलीय 965 जब्त
पवन मिश्रा निर्दलीय 759 जब्त
मनोज विकट निर्दलीय 700 जब्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed