{"_id":"6a7e1f58e3b53bcb62011018","slug":"the-match-between-medico-and-futures-fc-ended-in-a-goalless-draw-bareilly-news-c-4-bly1015-945642-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मेडिको और फ्यूचर्स एफसी का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मेडिको और फ्यूचर्स एफसी का मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा
Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बरेली डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2026 के पांचवें दिन मेडिको फुटबॉल क्लब और फ्यूचर्स फुटबॉल क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन मुकाबला गोलरहित बराबरी (ड्रॉ) पर समाप्त हुआ।
नौ अगस्त से जारी इस प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को हुए मैच के शुरुआती मिनटों में फ्यूचर्स एफसी की टीम ने तालमेल दिखाते हुए एक के बाद एक तीन मजबूत अटैक बनाए। हालांकि, मेडिको एफसी के गोलकीपर ने अपनी मुस्तैदी और रीफ्लैक्स का शानदार प्रदर्शन करते हुए रिफ्लेक्ट कर गेंद को गोलपोस्ट में जाने से रोक लिया। इसके तुरंत बाद मेडिको एफसी ने भी पलटवार किया।
टीम के खिलाड़ी पवन ने गोल की ओर किक लगाई, लेकिन गेंद सीधे गोल पोस्ट से टकराकर वापस मैदान में आ गई। मैच के अंतिम समय तक दोनों टीमों ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन किसी को सफलता नहीं मिली। इस मुकाबले में मुश्ताक अली मुख्य अतिथि और नसीम अख्तर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। मैच में निर्णय की भूमिका रेफरी निष्कर्ष कंडारी, मंजूर हसन, धीरज गुप्ता और आशु भारती ने निभाई।