फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The market started heating up with the arrival of winter

Bareilly News: सर्दी की दस्तक से गरमाने लगा बाजार

Fri, 07 Nov 2025 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
The market started heating up with the arrival of winter
बरेली। सर्दी की दस्तक से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग में तेजी आ गई है। बाजार में हीटर, ब्लोवर, इलेक्ट्रिक केतली, गीजर, एसी और गर्म पानी से जुड़े उपकरणों की बिक्री बीते दिनों के सापेक्ष बढ़ गई है। दुकानदारों ने भी नया स्टाॅक मंगा लिया है। आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बदलते मौसम ने बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग और बढ़ेगी। दुकानदार बताते कि घर में बुजुर्गों, स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को गर्म पानी उपयोग करना पड़ता है। ऐसे में सबसे पहले गीजर की मांग बढ़ी है। इस बार इलेक्ट्राॅनिक गीजर की बिक्री ज्यादा है। इनकी कीमत तीन हजार से 15 हजार रुपये तक है। ब्रांडेड कंपनियों के गीजर में ऑटोमेटिक सिस्टम लगा है। इससे पानी ज्यादा गर्म होने पर गीजर बंद हो जाएगा। डिजिटल डिस्प्ले वाले गीजर ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

जीएसटी कम होने का मिल रहा फायदा
दुकानदार बताते हैं कि केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी 28 से 18 फीसदी किए जाने का लाभ सीधे ग्राहकों को मिल रहा है। इस समय गीजर के साथ इलेक्ट्रिक केतली, ब्लोअर, एसी (ठंडा व गर्म) जैसे उत्पादों की मांग है। कंपनियों ने दिवाली की स्कीम अभी भी जारी रखी है। सहालग का सीजन होने के चलते बाजार में ग्राहकों की आमद ज्यादा है और जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन से ज्यादा लोकल बाजार में खरीदारी
ऑनलाइन खरीदारी के बीच भी लोकल बाजार में ग्राहकों की संख्या अच्छी बनी हुई है। लोग वारंटी, आफ्टर सेल सर्विस और तुरंत उपलब्धता को ध्यान में रखकर दुकानों से खरीदारी करना पसंद कर रहे हैं। कई कंपनियों ने नए मॉडल लॉन्च किए हैं, जिनमें एनर्जी-सेविंग टेक्नोलॉजी, ऑटो कट फीचर और फास्ट हीटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। संवाद
उपकरणों की मांग में आई तेजी
सर्दी की सीजन शुरू होने के साथ ही एसी की मांग में तेजी आई है। कंपनियों की ओर से दिए जा रहे ऑफर ग्राहकों को लुभा रहे है। - हरीश अरोड़ा, कारोबारी

सहालग की वजह से बाजार में ग्राहकों की भीड़ पहुंच रही है। सर्दी की दस्तक के चलते गीजर, हीटर की बिक्री शुरू हो गई है। - इंद्रराज सहगल, कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed