{"_id":"5f9b190c8ebc3e9bc4245c59","slug":"the-market-opened-on-the-day-of-weekly-detention-jam-on-every-side-bareilly-news-bly4250708100","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला बाजार... हर तरफ जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक बंदी के दिन भी खुला बाजार... हर तरफ जाम
विज्ञापन
गुरुवार बंदी के दिन भी खुला बरेली का बाजार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मुख्य बाजारों में जुट रही भीड़, ट्रैफिक प्लान लागू होगा धनतेरस से पहले
विज्ञापन
बरेली। खुदी पड़ी सड़कें, त्योहारी सीजन और बंदी के दिन भी खुला बाजार... इन तीन कारणों ने शहर की सड़कों पर गुरुवार को साप्ताहिक बंदी के दिन ऐसा जाम लगाया कि दोपहर से लेकर शाम तक वाहनों को रेंग रेंगकर निकलना पड़ा। दस मिनट में तय होने वाले रास्ते को पार करने के लिए आधा घंटा से भी ज्यादा का वक्त लग गया। कुतुबखाना के आसपास ऑटो और ई रिक्शा की मारामारी से जाम की नौबत थी। आलमगिरीगंज में डिप मरम्मत से सराफा मार्केट का रास्ता बंद नजर आया। चौपुला चौराहे और किला रोड पर अलग समस्याओं से लोग जूझते रहे। हालांकि एसपी ट्रैफिक धनतेरस से पहले ट्रैफिक प्लान लागू करने का दावा कर रहे हैं।
बड़ा बाजार में वाहनों की मारामारी : करवाचौथ से पहले बड़ा बाजार में रौनक है। कुतुबखाना से लेकर बड़ा बाजार तक गुरुवार दोपहर वाहनों की रेलमपेल थी। दुपहिया वाहनों के बाद सबसे ज्यादा संख्या ई रिक्शा और ऑटो की थी। वाहन आड़े तिरछे बाजार में घुसने से जाम की समस्या बढ़ी तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया।
आलमगिरीगंज में निर्माणकार्य से जाम : सराफा व्यापार के लिए पहचान बना चुके आलमगिरीगंज में यूं तो गुरुवार को करीब तीस फीसदी ही दुकानें खुली थीं मगर यहां दूसरी समस्या से जाम लग गया। यहां सड़क पर नगर निगम की टीम डिप की मरम्मत में लगी थी। इससे आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने वाहनों को दूसरे संपर्क मार्गों पर भेजा तो वहां भी समस्या खड़ी हो गई।
विज्ञापन
चौपुला पर रेंगते रहे वाहन : चौपुला चौराहे पर गुरुवार को जाम की समस्या तो नहीं थी मगर गड्ढायुक्त सड़क और आसपास चल रहे निर्माण के बीच से वाहन गति नहीं पकड़ पाए। वाहनों को रेंग रेंगकर निकलना पड़ा। कार, टेंपो और दूसरे हल्के वाहन सिटी स्टेशन से दस से पंद्रह मिनट में चौपुला चौराहा पार कर पा रहे थे। पुल पर भी वाहनों की भरमार रही।
किला क्रासिंग के पास तो हर रोज जाम : किला रेलवे फाटक से सत्यप्रकाश पार्क तक रोज शाम को चार से आठ बजे तक जाम लग रहा है। इस समय रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क के दोनों ओर सब्जी के ठेले लगते हैं। वहीं, यहां मौजूद ट्रांसपोर्ट कंपनियों के दफ्तरों पर ट्रक लोडिंग और अनलोडिंग के लिए आते जाते रहते हैं। दोनों ओर का रास्ता अवरुद्ध होने से भी जाम लगता है। गुरुवार शाम भी ऐसा ही हाल रहा।