{"_id":"6aef7ef134faf162f602a944","slug":"the-market-celebrated-diwali-prices-of-ritual-items-and-fruits-saw-an-upward-trend-bareilly-news-c-4-bly1015-1003907-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बाजार ने मनाई दिवाली, पूजन सामग्री और फलों की कीमतों में रही तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बाजार ने मनाई दिवाली, पूजन सामग्री और फलों की कीमतों में रही तेजी
Sun, 08 Nov 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली। दिवाली की पूर्व दिवस पर शनिवार को शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदार उमड़े। सुबह से शाम तक कुतुबखाना, श्यामगंज, कोहाड़ापीर और आलमगिरीगंज जैसे बाजारों में खरीदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते कई जगह जाम की स्थिति भी बनी। धनतेरस के बाद शनिवार का दिन होने के कारण ऑटोमोबाइल सेक्टर में लोगों की आमद थोड़ी कम रही, लेकिन अन्य सेक्टरों में जबरदस्त चहल-पहल रही।
शहरवासियों ने दिवाली पूजन के लिए खील, खिलौने, बताशे, झाड़ू, पान के पत्ते, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और ताजे फलों की खरीदारी की। त्योहारी सीजन के कारण पूजन सामग्री और फलों के दामों में काफी तेजी दर्ज की गई। खील, खिलौने और बताशे ऊंचे दामों पर बिके। 75 रुपये में मिलने वाला झाड़ू 100 रुपये तक में बिका। मां लक्ष्मी को प्रिय माना जाने वाला शरीफा 100 से 130 रुपये प्रति किलो के बीच बिका। सेब के दाम भी सौ रुपये के पार पहुंच गए।
फूलों के बाजार में भी गेंदे और गुलाब की मांग रही। गुलाब 250 रुपये और गेंदा 150 रुपये प्रति किलो के भाव से बिका। बाजार में मिट्टी के सामान्य दीपों के साथ पंचमुखी दीपों की भी खूब बिक्री हुई। इससे पूरे शहर में दीपावली की रौनक और उत्साह साफ नजर आया। हालांकि, महंगाई के चलते शहरवासियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ी।