{"_id":"5efce3948ebc3e42ad36893f","slug":"the-machine-was-placed-before-the-lab-was-built-dm-raged-bareilly-news-bly411202034","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब बनने से पहले ही रख दी मशीन.. भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब बनने से पहले ही रख दी मशीन.. भड़के डीएम
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
पूछा- निर्माण के दौरान मशीन खराब हो गई तो कौन जिम्मेदार होगा
विज्ञापन
बरेली। दो दिन बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माणाधीन लैब की सुस्त प्रगति पर बीते दिनों सीएमएस का वेतन रोकने के बाद बुधवार को डीएम और सीडीओ ने एसएसपी के साथ निरीक्षण किया। लैब का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही मशीन रखे जाने पर उन्होंने विभागीय अफसरों पर जमकर नाराजगी जताई।
तीन जुलाई को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लैब समेत तीन सौ बेड के अस्पताल और महिला अस्पताल के एसएनसीयू का उद्घाटन करने बरेली आ सकते हैं। जिसे देखते हुुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को डीएम नितीश कुमार ने जिला अस्पताल में निमार्णाधीन बीएसएल-2 यानी बायोसेफ्टी लेवल-2 आरटी-पीसीआर टेस्ट लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान पहले से ही जांच के लिए खरीदी गई मशीनेें रखे जाने पर उन्होंने खराब होने की आशंका जताते हुए नाराजगी जताई। निर्देश दिया है कि लैब का काम हर हालत में दो दिन में पूरा हो जाए। लैब का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने बर्न वार्ड, टीबी वार्ड का भी निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी पर भी नाराजगी जताई और शीघ्र सफाई कराने का निर्देश दिए। अस्पताल में चर्चा है कि सीएम निर्माणाधीन लैब का निरीक्षण कर सकते हैं। लिहाजा, व्यवस्था दुरुस्त करने का हरसंभव प्रयास हो रहा है।

तीन सौ बेड के अस्पताल में गंदगी
लैब का निरीक्षण करने के बाद डीएम ने तीन सौ बेड के अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर बनाए जा रहे कोविड अस्पताल की तैयारी, संदिग्ध मरीजों की सैंपलिंग, स्क्रीनिंग समेत अन्य जानकारियां लीं। इस दौरान परिसर में गंदगी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अस्पताल प्रभारी डॉ. अजमेर सिंह को साफ सफाई के बाबत व्यवस्थाएं करने को कहा। इस दौरान सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन