फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The level of the RCC drain is wrong and the quality is also poor.

Bareilly News: आरसीसी नाले का लेवल गलत, गुणवत्ता भी खराब

Thu, 27 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The level of the RCC drain is wrong and the quality is also poor.
बरेली। स्वाले नगर में मिनी बाइपास रोड पर आरसीसी नाले का लेवल गलत होने के साथ ही इसकी गुणवत्ता भी खराब है। नगर निगम ने जांच के बाद ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। फर्म को काली सूची में डालने की भी तैयारी है।
विज्ञापन

स्वाले नगर वार्ड में इमाम अहमद रजा एकडेमी से नवदिया मोड़ तक आरसीसी नाला निर्माण स्वीकृत होने के बाद दो अप्रैल 2025 को कार्यदायी एजेंसी मैसर्स ए-थ्री इंटरप्राइजेज के साथ अनुबंध हुआ। यह काम जुलाई तक पूरा करना था, लेकिन समय से काम पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

मामले की जांच हुई तो लेटलतीफी के साथ ही खराब गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाने की भी पुष्टि हुई। जांच में सामने आया कि पिलर निर्माण पूरा होने से पहले ही धंस गए। दीवार की गुणवत्ता भी खराब मिली। जांच में यह भी सामने आया कि नाला निर्माण के दौरान शटरिंग का इस्तेमाल गहराई तक नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि नाले को लेकर रिपोर्ट आई है। मैं सुबह निरीक्षण करने जाऊंगा। इसके बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

जिला उद्योग बंधु की बैठक में उठा था मामला
यह मामला जिला उद्योग बंधु की बैठक में भी उठा था। जल निकासी को लेकर चिंता जताई गई। इसके बाद ही नाला निर्माण के लिए 18.78 लाख रुपये स्वीकृत हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed