फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The leopard carried the girl who was going to take a copy at the shop

बरेलीः दुकान पर कॉपी लेने जा रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

Tue, 29 Sep 2020 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 29 Sep 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
The leopard carried the girl who was going to take a copy at the shop
उपासना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

शीशगढ़ के गांव बुझिया में शाम साढ़े सात बजे हुई घटना
विज्ञापन

बच्ची की तलाश में देर रात तक कांबिंग करती रही पुलिस

मीरगंज (बरेली)। कॉपी लेने दुकान पर जा रही दस साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस को तेंदुआ के पगचिह्न और खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस देर रात तक जंगल में बच्ची को तलाशती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

शीशगढ़ के गांव बुझिया में रहने वाले बबलू का घर आबादी से बाहर बना है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाना खाने के बाद बबलू की दस वर्षीय बेटी उपासना कुछ दूरी पर स्थित दुकान से कॉपी लेने के लिए निकली। आधा घंटे तक न लौटने पर घरवालों ने उपासना की तलाश शुरू की। इंस्पेक्टर शीशगढ़ राजकुमार तिवारी के मुताबिक, परिवार वाले जब बच्ची को खोजते हुए दुकान की ओर जा रहे थे तो रास्ते में धान के खेत के पास उन्हें बच्ची की चप्पल, रुपये और खून बिखरा मिला। मौके पर तेंदुए के पगचिह्न भी मिले। अफसरों को सूचना देने के साथ ही पुलिस ने गांव वालों की मदद से तत्काल बच्ची की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर एसडीएम बहेड़ी राजेश चंद्र और सीओ बहेड़ी भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों के मुताबिक आसपास के गांवों में चार-पांच दिन से तेंदुआ देखा जा रहा था। वह कुछ छोटे जानवरों को भी उठा ले जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed