{"_id":"589f44394f1c1b8a5f37a1f1","slug":"the-joint-meeting-of-congress-wants-rahul-akilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल -अखिलेश का संयुक्त सभा चाहती है कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल -अखिलेश का संयुक्त सभा चाहती है कांग्रेस
बरेली।
Updated Sun, 12 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
यूपी, चुनाव, अखिलेश यादव, राहुल गांधी
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गठबंधन के सितारे राहुल गांधी और अखिलेश की संयुक्त सभा बरेली में भी चाहती है कांग्रेस। राहुल की सभा तो 13 को बिशप मंडल इंटर कालेज में तय हो गई है लेकिन अखिलेश को उस दिन यहां लाने के लिए देर रात तक कसरत चलती रही। कांग्रेसी मुतमईन भी हैं कि अखिलेश आएंगे लेकिन सपा खेमे से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त सभा के पीछे सपा के वोटों को अपने हक में पक्का कर ले जाना मकसद है।
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शाम को तीन बजे के बाद राहुल की सभा का कार्यक्रम बिशप मंडल इंटर कालेज में तय किया गया है। इससे पहले भी संयुक्त रोड शो का कार्यक्रम बनाने की कोशिश की गई लेकिन तय नहीं हो सका। अब कांग्रेसी दिग्गजों ने हाई कमान तक बात पहुंचाई है कि सपा के वोट बैंक को अगर आखिरी बार अखिलेश संबोधित कर दें तो वोट पक्के हो जाएंगे। ऊपर से आश्वासन भी मिला है। अब तक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांग्रेस प्रत्याशियों के हक में अलग से बरेली में जनसभा नहीं की है। अब सिटी और कैंट की दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं इसलिए उनकी साथ में सभा कराने की तैयारी की है।
राहुल गांधी और अखिलेश की सभा 13 को होगी। हमें बताया गया है कि अखिलेश यादव भी इस दिन सभा में होंगे। प्रयास किए जा रहे हैं- रामदेव पांडेय, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के इस सभा में आने की कोई जानकारी नहीं मिली है। कांग्रेस अपनी तरफ से कोशिश कर रही होगी। संभव है कि वो 13 को आ जाएं
- शुभलेश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा