फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The issue of jam at Bisharatganj crossing was raised in Parliament, demand for solution

Bareilly News: संसद में उठा बिशारतगंज क्रॉसिंग पर जाम का मुद्दा, समाधान की मांग

Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 07 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
The issue of jam at Bisharatganj crossing was raised in Parliament, demand for solution
बिशारतगंज। रेलवे स्टेशन के पूर्वी व पश्चिमी क्रॉसिंग पर लगने वाला जाम वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ है। आंवला सांसद ने मंगलवार को यह मुद्दा संसद में उठाया। इससे पहले उन्होंने रेलमंत्री को पत्र लिखकर भी अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

यहां से होकर रोजाना करीब 15 यात्री ट्रेनें और कई मालगाड़ियां गुजरती हैं। बिशारतगंज रेलवे स्टेशन इफको खाद फैक्टरी से जुड़ा हुआ है। इफको से खाद की रैक लेकर आने वाली मालगाड़ियां यहां आकर रुकती हैं। शंटिंग के दौरान दिन में कई बार काफी देर तक क्रॉसिंग बंद रहती है। रेलवे स्टेशन के दोनों ओर बड़ी संख्या में आबादी है। आसपास के गांवों एवं दोनों ओर बसी आबादी के लोगों की आवाजाही इसी रेलवे क्रॉसिंग से होती है।
विज्ञापन

क्रॉसिंग बंद होने पर कुछ ही देर में ही वाहनों की लंबी कतार दोनों ओर लग जाती है। क्रॉसिंग खुलने के बाद भी काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोग लंबे समय से अंडरपास व फ्लाईओवर बनाने की मांग कर रहे हैं। दो साल पहले तत्कालीन सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने भी यह मुद्दा सदन में उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी माह में चंदौसी-बरेली रेल मार्ग का निरीक्षण करने आए डीआरएम मुरादाबाद राजकुमार को पूर्व चेयरमैन सूरजपाल मौर्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप मित्तल, समाजसेवी कमरूद्दीन सैफी ने ज्ञापन देकर रेलवे क्रॉसिंग की समस्या से अवगत कराया था। डीआरएम ने भरोसा दिलाया लेकिन कोई अमल अब तक नही हुआ।

रेलवे स्टेशन पर फुटओवरब्रिज बनाने की मांग
सांसद ने रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज बनाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पितांबरपुर क्रॉसिंग का मुद्दा भी उठाया। कोरोना काल से बंद चल रही बरेली - बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन का संचालन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed