फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The innocent was killed shortly after the kidnapping

अपहरण के कुछ देर बाद ही मार डाला था मासूम को

Sat, 26 Sep 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 02:18 AM IST
सार

मासूम से दुष्कर्म और हत्या का मामला
 

विज्ञापन
The innocent was killed shortly after the kidnapping
हत्यारोपी राजू। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

दुष्कर्म की आशंका में जांच के लिए तैयार की गई स्लाइड
विज्ञापन

आरोपी ने फरार होने के बाद साली को फोन करके पता किया था गांव का माहौल
एसएसपी ने आरोपी की पत्नी से की पूछताछ, तंत्र मंत्र को लेकर भी जानकारी ली

बहेड़ी(बरेली)। उत्तराखंड की सीमा से सटे भिलौर गांव में पांच साल के मासूम की हत्या बुधवार को अपहरण के कुछ देर बाद ही कर दी गई थी। शुक्रवार को हुए पोस्टमार्टम में मौत का समय करीब दो दिन पहले का बताया गया है। वहीं, दुष्कर्म की आशंका में जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने शुक्रवार को बहेड़ी थाने में आरोपी की पत्नी से तंत्र क्रिया समेत अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा। पता चला है कि फरार होने के बाद आरोपी ने अपनी साली को फोन करके गांव का माहौल पता किया था। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में उत्तराखंड, पीलीभीत और बदायूं में कई जगह दबिश दे रही हैं।
भिलौर गांव में रहने वाले पांच वर्षीय मासूम का बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में रक्तरंजित शव मिला था। पिता ने घर में ही सात साल से रहने वाले किरायेदार राजू के खिलाफ अपहरण के बाद दुष्कर्म और गला रेतकर हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजू बृहस्पतिवार शाम पांच बजे बच्चे को घुमाने के बहाने अपनी पिकअप में बैठाकर ले गया था। शुक्रवार को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम हुआ तो उसमें मौत का समय दो दिन पूर्व बताया गया। इस आधार पर कहा जा रहा है कि अपहरण के बाद ही राजू ने बच्चे की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

रात दो बजे तक चलता रहा आरोपी का मोबाइल

फरार होने के बाद गुरुवार देर रात आरोपी राजू ने भिलौर गांव में रहने वाली अपनी साली को फोन कर गांव के माहौल की जानकारी ली और अपनी अपनी पत्नी व बेटी के बारे में पूछा। पुलिस ने उसकी साली के यहां दबिश दी और वहां से मोबाइल का एक खाली डिब्बा ले गई। इसके बाद रात दो बजे के बाद आरोपी का मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढू और एक दोस्त भी गायब

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने आरोपी की पत्नी से तंत्र क्रिया को लेकर सवाल किए लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। उसके परिवार के संपर्क में रहने वाले किच्छा के पांच लोगों से भी पूछताछ की गई। सीओ रामानंद राय और इंस्पेक्टर पंकज पंत ने किच्छा में तीन स्थानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आया। किच्छा पुलिस की मदद से राजू से दो दिन पहले मिलने आए किच्छा के गाड़ी खरीदारों से भी पूछताछ की गई लेकिन वह उनके संपर्क में भी नहीं मिला। भंगा गांव में आरोपी के एक दोस्त की जानकारी कराई तो वह भी गायब मिला। वहीं, भिलौर में रहने वाला उसका साढ़ू भी घर से फरार है। पुलिस ने किच्छा में सुनहरी मस्जिद के पास रहने वाले उसके पिता व अन्य परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है।

परिजन को भी अब तंत्र क्रिया का शक

बच्चे के परिजन ने भी शुक्रवार को तंत्र क्रिया में उसकी हत्या की आशंका जताई है। बताया जाता है कि बच्चे का अभी मुंडन नहीं हुआ था और उसके चोटी भी रखी गई थी। इस वजह से भी वे लोग तंत्र क्रिया के लिए हत्या का शक जता रहे हैं। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद जब मासूम का शव गांव पहुंचा तो तमाम रिश्तेदार और आस पास के गांवों के लोग वहां पहुंच गए। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। पूरे भिलौर गांव में मासूम की मौत पर मातम छाया हुआ है।

आरोपी की तलाश में लगातार दबिशें दी जा रही हैं। उसके करीबियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या का सटीक कारण जानने के लिए कई बिंदुओं पर काम चल रहा है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - पंकज पंत, इंस्पेक्टर बहेड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed