{"_id":"688a833fee243ec2f00faee2","slug":"the-information-about-the-robbery-turned-out-to-be-false-the-matter-turned-out-to-be-a-love-affair-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-2176-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लूट की सूचना निकली झूठी, मामला प्रेम-प्रसंग का निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लूट की सूचना निकली झूठी, मामला प्रेम-प्रसंग का निकला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 जुलाई की सुबह घर में घुसकर जेवर और नकदी लूटकर ले जाने की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने घटना का खुलासा बुधवार को किया। किशोरी ने प्रेम-प्रसंग के चलते जेवर व नकदी छिपा दिए थे। किशोरी के पिता ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकारी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में दो लुटेरों के खिलाफ लूटपाट कर जेवर और नकदी ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह मजदूरी करने गए थे। पत्नी स्कूल में खाना बनाने गई थी। तभी दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। उसकी पुत्री को बंधक बनाकर 10 हजार रुपये नकद, एक जोड़ी कुंंडल और पायलें लूटकर ले गए। पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया था।
बुधवार को ग्रामीण स्वयं थाने पहुंचा। पुलिस को लिखकर दिया कि उसके घर में कोई लूटपाट नहीं हुई हैं। बेटी ने ही जेवर और नकदी छिपाकर रखे और उसे गुमराह किया। पुलिस को जांच में पता चला कि पीड़ित की पुत्री का परिचित युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों हाईस्कूल तक साथ पढ़े थे। दोनों शादी करना चाहते थे। शादी में होने वाले खर्च के लिए नकदी और जेवर छिपाकर रख दिए। संवाद
विज्ञापन
-- -
घटना का खुलासा कर दिया गया है। अब कानूनी सलाह के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक फतेहगंज पश्चिमी