फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The industrial area will be built on 112 acres of land belonging to the Agriculture Department

Bareilly News: कृषि विभाग की 112 एकड़ भूमि पर बसेगा औद्योगिक क्षेत्र

Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
The industrial area will be built on 112 acres of land belonging to the Agriculture Department
बरेली। नवाबगंज क्षेत्र में कृषि विभाग की 112 एकड़ भूमि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की दिशा में कवायद शुरू हो गई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने 24 अप्रैल को औद्योगिक विकास आयुक्त को इसका प्रस्ताव भेजा है। ताकि जल्द अनुमति मिल सके
विज्ञापन


यह क्षेत्र युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार, कौशल उन्नयन और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। यहां सामान्य सुविधा केंद्र, परीक्षण प्रयोगशालाएं और बैंकिंग सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। नवाबगंज तहसील के ग्राम बहोर नगला में यह 112 एकड़ राजकीय कृषि फार्म राष्ट्रीय राजमार्ग से आधे किलोमीटर दूर है। जनवरी में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य ने जिला प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की बैठक में इस भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र बसाने का मुद्दा उठाया था। प्रभारी मंत्री ने भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम उदित पवार ने कृषि फार्म की भूमि के कागजात निकलवाए और मौके पर पैमाइश की। एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed